All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में

Share the post

थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में हो रहा है।

आज थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए अंधड़
तूफ़ान/भारी पानी में दोपहर 3 से 5 बजे तक A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव का विशेष रक्तदान शिविर में रक्तदाता AB पॉजिटिव क़ाबिल हुसैन,A पॉजिटिव निखिल शर्मा और A पॉजिटिव पवन कुमार ने रक्तदान किया।

थैलेसीमिया पीड़ित में सुजाता कुमारी,एकल माँ बिमला कच्छप,पिता पंडित अजित मिश्रा,संजय महतो एवं लहू बोलेगा के नदीम खान,क़ाबिल हुसैन,इम्तियाज सोनू एवं साज़िद उमर थे।

राजधानी रांची में A और AB पॉजिटिव ब्लड की महीनें से भरी किल्लत है,थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-होमोफिलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों को प्रत्येक महीनें में दो से तीन यूनिट की आवश्यकता पड़ती है,रांची जिला में ही केवल अनुमानित 2100 पीड़ित है सम्पूर्ण झारखंड में 11000 से अधिक पीड़ित होंगे।

आप सभी से अनुरोध है कि इन थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की माँ के अपील पर A और AB पॉजिटिव विशेष रक्तदान-महादान में आकर सदर अस्पताल ब्लड बैंक में जरूर रक्तदान करें।

…..”लहू बोलेगा”रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response