सचिवालय घेराव को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं को नोटिस
सचिवालय घेराव को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं को नोटिस, पुलिस जल्द करेगी पूछताछ
झारखंड के रांची (Ranchi) में 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव के दौरान हुई हिंसा को लेकर बीजेपी नेताओं को नोटिस भेजा गया है. वहीं पुलिस अब इन नेताओं से पूछताछ करेगी. दरअसल, सचिवालय घेराव को लेकर अब धुर्वा थाने की पुलिस ने बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत कई नेताओं को 41-ए के तहत नोटिस जारी किया है. नोटिस में इन सबको 22 अप्रैल को थाने पहुंचने के लिए कहा गया है. जहां पुलिस उनसे पूछताछ करेगी. बता दें कि 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इन नेताओं पर दंगा भड़काने से लेकर सरकारी निर्देशों का उलंघन करने का आरोप है. वहीं कार्यपालक दंडाधिकारी की शिकायत पर सांसद संजय सेठ, सांसद निशिकांत दुबे, सांसद समीर उरांव, सांसद सुनील कुमार सिंह, सांसद अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक अमित मंडल, विधायक बाबूलाल मरांडी, विधायक विरंची नारायण सिंह, पांकी के श्यामनंदन ओझा, शत्रुघ्न सिंह, आरती कुजूर, जमशेदपुर के प्रदीप मुखर्जी, अनीता सोरेन, मुनचुन राय, उमेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था.
बता दें कि झारखंड प्रदेश बीजेपी ने राज्य की हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार, घोटाला और विभिन्न मोर्चों पर विफलता का आरोप लगाते हुए 11 अप्रैल को सचिवालय घेरने का ऐलान किया था. इसके पहले रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में पूरे प्रदेश से आए हजारों कार्यकर्ता जुटे, जहां पार्टी के नेताओं ने उन्हें संबोधित किया. कार्यपालक दंडाधिकारी की शिकायत में कहा गया था कि प्रशासन के द्वारा धारा 144 लागू करने के बावजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग उखाड़ने व हटाने की प्रयास किया. साथ ही उपद्रव मचाने लगे, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल व दंडाधिकारी को निशाना बनाते हुए बोतल फेंका और पत्थरबाजी की. पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे बैरिकेडिंग तोड़कर सचिवालय जाने का प्रयास करते रहे.

You Might Also Like
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों के अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं को लेकर राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप आयोजित…लहू बोलेगा
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर गुरुवार...
مجلس علماء جھارکھنڈ کی رکنیت سازی کی مدت میں توسیع، 28 اگست تک جمع ہوں گے فارم
رانچی، 20 اگست: (عادل رشید) مجلس علماء جھارکھنڈ کی انتخابی کمیٹی کے اجلاس میں متفقہ طور پر رکنیت سازی کی...








