Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ चकला में नई कमिटी का गठन किया

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता,

राँची:- राँची जिला ओरमांझी प्रखंड के चकला पंचायत सचिवालय में मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ कि बैठक अजय पाहन कि अध्यक्षता में हुई। जिसमे चकला पंचायत के वार्ड सदस्य शामिल हुए। वार्ड सदस्यों से चकला पंचायत में हो रहे योजनाओं पर चर्चा किया गया तथा सभी वार्ड सदस्य अपने चकला गाँव के विकास बारे में बताया। राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ का चुनाव चकला पंचायत में किया गया। जिसमे वार्ड मेंबर -08 अल्ताफ अंसारी अध्यक्ष, वार्ड मेंबर -07 अजय पाहन सचिव, वार्ड सदस्य मेंबर – 09 परिना बेगम को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ मुख्य संरक्षक सह संस्थापक मोहम्मद औरंगजेब ने चकला पंचायत में अध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष को सर्टिफिकेट देकर संघ का दायित्व सौंपा। इस मौके पर उमेश महतो, ज्योति कुमारी, आरिफ अंसारी, जावेद अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Response