“झारखंड राज्यस्तरीय स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन एवं कॉर्डिनेशन कमेटी का संयोजक रांची के नदीम खान को बनाया गया”


“12 फरवरी को रक्तदान आयोजकों,रक्तदान संगठनों एवं नियमित रक्तदाताओं का रांची में झारखंड राज्यस्तरीय कंवेंशन”
झारखंड राज्य के सभी जिलों के सक्रिय स्वैच्छिक रक्तदान संगठनों/रक्तदान आयोजकों/नियमित रक्तदाताओं के साथ राज्यस्तरीय ऑनलाईन बैठक नदीम खान,रांची की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिसमें सभी जिलों के आयोजकों/रक्तदान संगठनों एवं सक्रिय नियमित रक्तदाताओं से आपसी परिचय एवं झारखंड में रक्तदान सहित रक्त से संबंधित मामलें पर चर्चा/झारखंड राज्यस्तरीय रक्तदान आयोजक कॉर्डिनेशन टीम और संगठन के नाम पर सर्वसम्मति से निर्णय हुआ।
झारखंड राज्यस्तरीय कॉर्डिनेशन कमेटी का नामकरण एवं राज्यस्तरीय टीम का गठन किया गया,जो झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी,रांची का नामकरण हुआ,जिसमें रांची के रक्तदान संगठन लहू बोलेगा के संस्थापक नदीम खान को सर्वसम्मति से संयोजक बनाया गया एवं 33 सदस्यीय कॉर्डिनेशन कमेटी सहित 5 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया।

झारखंड राज्य के सभी 24 जिलों के रक्तदान आयोजक,रक्तदान संगठनों एवं नियमित रक्तदातों का झारखंड राज्यस्तरीय कंवेंशन 12 फरवरी 2025 को रांची में किया जाएगा, जिसमें माननीय स्वास्थ्य मंत्री एवं माननीय विधायकों,सांसदों सहित माननीय सचिव, एमडी को आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम में रांची,रामगढ़,हज़ारीबाग,चतरा कोडरमा,चाईबासा,बोकारो,धनबाद,सिमड़ेगा, गिरिडीह,गुमला,लोहरदगा,खूंटी,देवघर,गढ़वा
लातेहार,जामताड़ा,डाल्टेनगंज,जमशेदपुर,
पाकुड़,साहेबगंज,खूंटी शामिल है।
बैठक में नदीम खान,विवेकानंद वर्मा,सूरज झंडाई,करण अरोड़ा,हर्षवर्धन,जयंत मुंजाल, मुन्ना शर्मा,मो एहसान,कन्हैया सिंह,विवेक केशरी,खुबैद शहीद,राम कुमार,विकासकांत पाठक,पॉवेल कुमार,महेश भारती,गणेश वर्मा सीटू,शब्बीर अंसारी,पिंकी गुप्ता,सजल कुमार, कमलेश सिंह,हरिसिंह,हर्ष खेसरा,सुमित साव, राकेश कुमार,शेखर सिंह,फैज़ान रब्बानी, राजा,विवेक तिवारी, रजक परिहार,मो अज़मल,नीरज कुमार,नेहा निषाद,साज़िद उमर,डॉ दानिश रहमानी,असफ़र खान,अबू रेहान,पनकी खान,मोंटी खान आदि उपस्थित थे।
….झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी,रांची….
(संयोजक नदीम खान एवं हर्षवर्धन,विवेकानंद वर्मा,सूरज झंडाई,मुन्नू शर्मा द्वारा जारी)
