Blog

मौलाना मुशर्रफ बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष

Share the post

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी सियासी पार्टी लग गए है। आज समाजवादी पार्टी ने रांची के बियासी निवासी कुल हिंद फलाहुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय महासचिव सह मरकजी जमीयत उलेमा हिंद के सदस्य सह जमीयत उलेमा झारखंड के मजलिस मुंतजमा के सदस्य और जामिया अरबिया क़ासिमुल उलूम के प्रिंसिपल हजरत मौलाना मो मुशर्रफ आलम कासमी को झारखंड समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे पहले भी मौलाना मुशर्रफ झामुमो, झारखंड वनांचल कांग्रेस आदि में बड़े पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

आज मौलाना मुशर्रफ को रांची के मोरहाबादी स्थित इस्टेट गेस्ट हाउस में बुलाकर उन्हें लेटर सौंपा। लेटर में लिखा है कि समाजवादी पार्टी प्रदेश परमुख्य महासचिव मुमताज अली के अनुशंसा पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशवर यादव उर्फ रंजन यादव ने मौलाना मुशर्रफ को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। अध्यक्ष मनोनीत होने पर मौलाना मुशर्रफ ने कहा की हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी, पार्टी के प्रदेश परमुख्य महासचिव मुमताज अली, प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, झारखंड प्रभारी मो अरशद खान और पार्टी के तमाम लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं।

पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उस पर में खरा उतरने का काम करूंगा। मौलाना मुशर्रफ को अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड राज्य हज समिति के सदस्य मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी, फारूकी के निदेशक हाफिज अबुबकर, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकील उर रहमान, मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के महासचिव सैयद नेहाल अहमद, सोहैल सईद, जमीयतुल मोहसिनात के प्रिंसपिल मुफ्ती रहमतुल्लाह, पत्रकार आदिल रशीद समेत दर्जनों संस्था के लोगो ने मुबारकबाद दी है।

Leave a Response