गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में कीर्तन दरबार आयोजित, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय हुए शामिल


विशेष संवाददाता
रांची। सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी तथा नौवें नानक श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश दिवस की खुशी में रातू रोड के मेट्रो गली स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में आठवां कीर्तन दरबार कराया गया।जिसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को सुबह 5 बजे विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन कृष्णा नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंचा। जहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकान्त सहाय, रांची लोकसभा की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद तथा शिव बारात आयोजन केंद्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष गुलशन मिढा समेत सभी सदस्यों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

You Might Also Like
कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं, दोषियों की हो जल्द गिरफ्तारी : जमीयत उलेमा झारखंड
चतरा के बड़गांव में मृतक इमरोज अंसारी के परिजनों से मिला जमीयत का प्रतिनिधिमंडल, निष्पक्ष जांच और शांति बनाए रखने...
حضرت مولانا قاضی مفتی نذر توحید صاحب المظاہری کی عیادت
جامعہ رشید العلوم، چترا میں حضرت مولانا انیس الرحمن قاسمی صاحب کا ایمان افروز خطابچترا (جھارکھنڈ)،4/ اگست 2026ء:جامعہ رشید العلوم،...
केशव कृपा परिवार ने श्रद्धालुओं के बीच चाय-बिस्किट का किया वितरण
रांची: सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर पहाड़ी मंदिर के बानो मंजिल रोड स्थित केशव कृपा इंटरप्राइजेज एवं केशव...
चेहल्लुम के अवसर पर अवकाश घोषित करने की मांग
रांची, मस्जिद जाफरिया, रांची के इमाम व ख़तीब मौलाना सैयद तहज़ीबुल हसन रिज़वी ने झारखंड सरकार से चेहल्लुम के अवसर...







