झारखंड के सक्रिय रक्तदान आयोजक एवं रक्त विकार पीड़ित झारखंड विधानसभा के सरकारी आश्वासन समिति से प्रतिनिधिमंडल मिला…लहू बोलेगा


आज झारखंड विधानसभा के सरकारी आश्वासन समिति द्वारा झारखंड स्वास्थ्य विभाग के उच्य अधिकारियों संग बैठक हुई जो रक्तवीर नदीम खान,संस्थापक/राज्य संयोजक,लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची/झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी/झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन के बीते दिनांक 25 जून 2026 के
अपील/मांग पत्र पर बैठक हुई थी। जिसके लिए हमलोग माननीय सभापति एवं कमेटी के बेहद अभारी है।

जिसमें बैठक के बाद झारखंड के सक्रिय रक्तदान आयोजक के प्रतिनिधि एवं रक्त विकार रोग के परिजनों के प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची,झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी के नेतृत्व में माननीय अरुप चटर्जी महोदय,माननीय सभापति,सरकारी आश्वासन समिति, झारखंड विधानसभा एवं आश्वासन समिति की माननीय सदस्य विधायक ममता देवी(रामगढ़ विधायक) की उपस्थिति में दो स्मार-पत्र माननीय सभापति को दिया गया, जिसमें एक स्मार पत्र स्वास्थ्य विभाग,दिव्यांगता,समाज कल्याण-महिला- युवा-शिक्षा-रेलवे-खाद्यान्न आपूर्ति विभाग एवं दूसरा स्मार पत्र झारखंड स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव(अपर मुख्य सचिव) की कार्यशैली- अव्यवस्था-गैरजवाबदेह रवैये जैसे मुद्दें पर केंद्रित था।
प्रतिनिधिमंडल में रक्तवीर नदीम खान,पूर्वी सिंहभूम के रक्तवीर सपन कुमार महतो(कोल्हान प्रभारी,रक्तदान आयोजक नीति-क्रियान्वयन टीम/अध्यक्ष-कुड़मी संस्कृति विकास समिति, झारखंड),गुमला थैलेसीमिया परिजन संजय टोप्पो(संयोजक,झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन),सरायकेला के रक्तवीर अनूप कुमार महतो (के.एस.बी.एस),सरायकेला के रक्तवीर गोपाल चंद्र महतो,पूर्वी सिंहभूम के रक्तवीर खुदीराम महतो,रांची के रक्तवीर बब्बर एवं रक्तवीर साज़िद उमर उपस्थित थे।
माननीयों ने कहा कि इन दोनों स्मार-पत्र पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
आज की बैठक की जानकारी हुई कि झारखंड स्वास्थ्य विभाग के उच्य अधिकारियों द्वारा कोई उपयुक्त जानकारी या कोई जवाब ही लेकर नही आएं थे,जल्द अगली माननीय की बैठक होगी।
….”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित
झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी….
(संस्थापक/राज्य कोर्डिनेटर रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)








