Blog

झारखंड राज्यस्तरीय पिकनिक/भ्रमण बस को रांची सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Share the post

झारखंड के रक्त विकार-असाध्य रोग के पीड़ितों/परिजनों एवं रक्तवीर की उत्साहवर्धक झारखंड राज्यस्तरीय पिकनिक/भ्रमण बस को रांची सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर जेएससीए स्टेडियम एवं धुर्वा डेम रवाना किया……

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज झारखंड के रक्त विकार-असाध्य रोग थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया सहित रक्तवीर का पिकनिक/भ्रमण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ” जेएससीए” रांची एवं धुर्वा डेम,रांची के लिए रांची सदर अस्पताल परिसर से 125 पीड़ितों/परिजनों को दो स्कूली बस के द्वारा रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीपीएम रांची,फादर महेंद्र पीटर तिग्गा(निदेशक,हॉफमैन,खूंटी),सदर अस्पताल डॉक्टरों की टीम एवं सैकड़ों स्थिर पीड़ित/परिजन कार्यक्रम में उपस्थित थे।

रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि इन पीड़ितों/परिजनों के लिए आज का पिकनिक/भ्रमण कार्यक्रम बहुत ही लाज़वाब है पीड़ित/परिजन बहुत ही खुश है,लहू बोलेगा के सराहनीय प्रयास को धन्यवाद करते है,जो बेहद उपयोगी प्रयास इनके द्वारा जारी रहता है। बच्चें स्वस्थ रहें और मस्त रहें।

इन पीड़ितों/परिजनों के सहयोग एवं जेएससीए स्टेडियम में स्वागत हेतू विशेष आभार जेएससीए अध्यक्ष श्रीमान अजयनाथ शाहदेव,उपाध्यक्ष श्री संजय पांडे,सचिव श्री सौरभ तिवारी,संयुक्त सचिव श्री शाहबाज़ नदीम,कोषाध्यक्ष श्री अमितावा घोष एवं मौके पर उपस्थित जे.एस.सी.ए के सदस्य श्री किशोर चंद्रा,श्री सुरेश कुमार,श्रीमति प्रिया ओझा,श्री सुरेंद्र कुमार काका एवं अभिषेक कुमार ने बच्चों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

अभारी है झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्रीमान ज्योति सिंह मथारु एवं रांची गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सहित गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल का जिन्होंने इन पीड़ितों के लिए दो बस उपलब्ध कराया।

पिकनिक/भ्रमण में जेएससीए स्टेडियम में तीन घण्टे बिताएं उसके बाद धुर्वा डेम में एक घण्टे बिताएं।

सभी पीड़ितों/परिजनों ने कहा भी कि सामूहिक रूप से पिकनिक/भ्रमण वह भी जेएससीए स्टेडियम एवं धुर्वा डेम में हमलोगों ने कभी सोचा नही था,यह हमलोगों के लिए ऐतेहासिक/रोमांचक/उत्साहवर्धक/खुशियों भरा रहा जिसे हमलोग कभी भूल नही सकते। लहू बोलेगा एवं थैलेसीमिया एसोसिएशन की वजह से हमलोगों के लिए बहुत ऐतिहासिक/मानवीय सहयोग हो रहा है।

कार्यक्रम में रांची शहरी/रांची ग्रामीण/खूंटी/लोहरदगा/गुमला/सिमडेगा/रामगढ़/हजारीबाग/बोकारो/प.बंगाल के पुरुलिया के पीड़ित/परिजन शामिल थे।

पिकनिक/भ्रमण में भोजन/लस्सी/लीची/ आइसक्रीम/चॉकलेट/गुलाब जामुन/बिस्कुट एवं उपयुक्त पेयजल का सेवन किया।

कार्यक्रम में रक्तवीर नदीम खान,संजय टोप्पो, पंडित अजित मिश्रा,सिस्टर रजनी एक्का,सीमा कच्छप,सुरेश मुंडा,सीमा देवी,सुजाता कुमारी, श्रुति देवी,रक्तवीर पॉवेल कुमार,पुनिया उरांव, फ़रेहया बिलकिस,रामकिशोर राम,शांति देवी, मोना सिंह,रूबी प्रवीन,सुरैया प्रवीन,रफ़ीक अंसारी,साक्षी सिंह,रौशन कच्छप,प्रगति प्रकाश, लक्की उरांव,रक्तवीर मो बब्बर,शब्बीर हुसैन, अकरम राशिद,बुलंद अख़्तर समेत सौकड़ों पीड़ित/परिजन शामिल थे।

…..”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..

Leave a Response