“झारखंड भर के सरकारी ब्लड बैंक को निजी एजेंसी के हाथों देने का जनविरोधी आदेश रद्द करें झारखंड सरकार”


झारखंड भर के 24 जिलों के सक्रिय रक्तदान आयोजक/रक्तदान संगठन एवं रक्तवीरों का समन्वय “झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी” की बीते रात ऑनलाईन बैठक कोल्हान प्रभारी एवं कुड़मी संस्कृति कल्याण समिति के संस्थापक रक्तवीर सपन कुमार महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में विषय प्रवेश मेहर खालसा के रक्तवीर हर्षवर्धन एवं धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ के रक्तवीर पॉवेल कुमार ने किया।
बैठक में विस्तृत जानकारी राज्य कॉर्डिनेटर एवं लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के रक्तवीर नदीम खान ने दी।
ऑनलाईन बैठक में रांची,रामगढ़,पूर्वी सिंहभूम,सिमड़ेगा,चतरा,गुमला,दुमका,गिरिडीह, हज़ारीबाग शामिल थे साथ ही बाकि सभी जिलों के आयोजकों ने अपनी सहमति दी एवं थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों के परिजन शामिल थे।
झारखंड के सरकारी ब्लड बैंक को निजी एजेंसी/प्राइवेट प्लेयर/कॉरपोरेट को देने का आदेश अपनी जिम्मेदारी से आंखमिचौली खेलना और अराजकता-लापरवाही को बढ़ाकर शुद्ध मुनाफ़ा कमाने का कार्य होगा। झारखंड सरकार शराब बेच रही है अब ब्लड बेचवाएगी जो निस्वार्थ मानवीय/आत्मिक/आधात्मिक भावना से रक्तदान-महादान करने वालों को अपमानित करने जैसा होगा। झारखंड सरकार से अपील करते है कि इस जनविरोधी/रक्तदान-महादान विरोधी/संविधान विरोधी/ग़रीब विरोधी आदेश/टेंडर को अविलंब रद्द किया जाए।
सम्पूर्ण झारखंड में सभी रक्तदान आयोजकों/रक्तवीर/रक्तदाता/जनस्वास्थ्य संगठनों/सर्वधर्म के सामाजिक/मानवाधिकार/सांस्कृतिक/चिकित्सक/रोगी/पत्रकार संगठनों एवं सभी राजनैतिक दलों संग तुगलकी फ़रमान एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा आत्मचिंतन बैठक आयोजित होगी और आंदोलन होगा।
बैठक में रक्तवीर नदीम खान,रक्तवीर सपन कुमार महतो,रक्तवीर हर्षवर्धन,रक्तवीर विवेकानंद वर्मा, रक्तवीर पॉवेल कुमार,रक्तवीर विनय,रक्तवीर हंसराज,रक्तवीर चंदन सिंह,रक्तवीर इंजीनियर शाहनवाज अब्बास,रक्तवीर खुबैद शाहिद, असफ़र खान,अकरम राशिद,अखिलेश, थैलेसीमिया पीड़ितों के परिजनों में ललिता कुमारी, विक्रम दास,रामकृष्ण आदि शामिल थे।
…झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी…..
(राज्य कॉर्डिनेटर रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)








