Sunday, September 8, 2024
Blog

नीमडीह पंचायत में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित

रांची/ईचागढ़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रांची संसदीय क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह में बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो की सविता महतो, रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सहित अन्य उपस्थित थे।
मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने महागठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया।


झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा से लोगों का मोह भंग होने लगा है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान में लग जाने का निर्देश दिया।
बैठक में लालमोहन महतो, रीना महतो, वैजयंती बारी, युधिष्ठिर महतो, राज बंकीरा, मंजू महली, राजकिशोर गोप, मनमन सिंह, पुनीता चौधरी, सुनील यादव, अनिल सिंह, शंकर महतो, सुबीर कुमार सहित काफी संख्या में झामुमो, कांग्रेस व राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Response