HomeRanchi Jharkhand Newsडोरंडा क्षेत्र के पंचायतों की बैठक में निर्णय, दरगाह चुनाव कमिटी बनाने को लेकर बड़ी बैठक गुरुवार 4 मई को
डोरंडा क्षेत्र के पंचायतों की बैठक में निर्णय, दरगाह चुनाव कमिटी बनाने को लेकर बड़ी बैठक गुरुवार 4 मई को
रांची: आज डोरंडा महापंचायत की एक अहम बैठक डोरंडा के सभी क्षेत्रीय पंचायतों की एक बैठक डोरंडा उर्दू लाइब्रेरी में हुई। जिसकी अध्यक्षता जनाब सैयद एहतेशाम साहब ने की और संचालन मोहम्मद शमीम अख्तर ने किया। बैठक में हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के चुनाव पर चर्चा हुई। जिसमें कहा गया कि वक्फ बोर्ड के द्वारा चुनाव कराने का जो लेटर आया है उसमें साफ लिखा है कि दरगाह कमेटी का कार्यकाल पूर्व में ही समाप्त हो चुकी है। इसलिए चुनाव कराना जरूरी है।
उस लेटर में यह भी लिखा है कि एक स्थानीय एवं बुद्धिजीवी के साथ बैठक बुलाकर चुनाव कमेटी बनाई जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भंग कमेटी जिसका कार्यकाल पूर्व में ही समाप्त हो गया है वह चुनाव कमेटी कैसे बना सकती हैं। बैठक में यह भी बात आई के हम उस बाइलॉज को नहीं मानते जो 2017 में बनाई गई हैं। यहां की जो परंपरा रही है उसके हिसाब से चुनाव होनी चाहिए। और डोरंडा क्षेत्र के लोग ही इसके मतदाता रहे हैं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गुरुवार 4 मई को सुबह 10 बजे रिसालदार बाबा दरगाह परिसर में ही डोरंडा क्षेत्र के सभी पंचायतों की एक बैठक बुलाई गई है उसी में चुनाव कमेटी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर मो ज़हीर साहब, हाजी राजू साहब, अशरफ अंसारी जी ,हाजी तबारक हुसैन, शमीम अख्तर, अयूब गद्दी, रिजवान अंसारी, अरशद क़ुरैशी ,खलिकुल गद्दी, शाहिद हवारी,जुल्फिकार अली भुट्टो ,छोटे गद्दी,मो मुन्ना, साकिब जिया,मो अख्तर,मंसूर क़ुरैशी,मो अयूब , अमजद अहमद,मो अफजल ,अमजद अली, मोहम्मद नौशाद, अलीमुद्दीन, मो मकबूल, मो आसिफ, शकील अंसारी, मो इस्तेखार , मो नज्जू, मोहम्मद बासु, जाहिद, असफर खान, मोहम्मद इदरीश, आदि थे।

You Might Also Like
मत्स्य निदेशालय की सराहनीय पहल:: दुमका के बांकीबेरा जलाशय में महाझींगा प्रजाति ‘मैक्रोब्रेकियम रोजन्बर्गी’ के बीजों का संचयन
*महाझींगा पालन अपनाएं,आमदनी बढ़ाएं : डाॅ.एके दास *स्वरोजगार का सशक्त साधन है महा झींगा पालन: अमरेन्द्र कुमार रांची। झारखंड सरकार...
دعا کے ساتھ جامعہ رشید العلوم چترا کے نئے تعلیمی سال کا باضابطہ آغاز، تعلیمی و تربیتی معیار کو بلند کرنے پر زور
چترا (نمائندہ)۔جھارکھنڈ کی قدیم ترین و معروف دینی درس گاہ جامعہ رشید العلوم چترا میں نئے تعلیمی سال کا باضابطہ...
झारखंड सरकार रक्तदान-महादान की व्यवस्था को प्राइवेट एजेंसी को देने से भ्रष्टाचार और अराजकता सहित सरकारी बाबुओं के कर्तव्य से भागने वाला फैसला है——लहू बोलेगा
झारखंड सरकार के रक्तदान-महादान की सरकारी व्यवस्था को हाशिये पर रखकर प्राइवेट एजेंसी को देने के जनविरोधी फ़ैसले के ख़िलाफ़...
रामनवमी के जुलूस का शांति समिति के सदस्यों ने स्वागत किया
रामनवमी के पावन अवसर पर शोभा यात्राओं और जुलूसों का राजधानी रांची में उर्दू लाइब्रेरी के निकट शांति समिति के...











