चोरों ने बंद घर में कर ली चोरी, कैसे


रातू के चटकपुर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
रांची : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक घर में लाखों की संपत्ति की चोरी हो गई। चोरी के बाद चोरों ने घर का सभी सामान भी बर्बाद कर दिया। जानकारी के अनुसार रातू थाना क्षेत्र स्थित चटकपुर के रहने वाले सत्येंद्र कुमार के घर में चोरी की घटना हुई। चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब सत्येंद्र दशहरा की छुट्टी में बोकारो गए हुए थे।
सत्येंद्र ने बताया कि दीपावली के एक दिन पूर्व जब वह अपने घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर घर का सारा सामान बिखरा पाया. तोशक-तकिया से लेकर अलमारी तक हर चीज इधर-उधर फेंका हुआ था। साथ में घर में रखे दो से तीन लाख के गहने, 40 हजार से ज्यादा नगद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने बाथरूम के नल तक को नहीं छोड़ा है।

You Might Also Like
“सामाजिक न्याय का शासन क़ायम करेगी समाजवादी पार्टी”: मोहम्मद अरशद खान
राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी | पूर्व विधायक, जौनपुर सदर📍 नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरदेश आज एक ऐसे मोड़ पर...
बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा, लेकिन दीर्घकालिक निवेश की संभावना मजबूत: बंधन लाइफ इंश्योरेंस
भारत के शेयर बाज़ार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव है। इसकी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की...
मरहबा ह्यूमन सोसाइटी का हज ट्रेनिंग कैंप 11 को
शनिवार दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सुबह साढ़े दस बजे से कर्बला चौक हव्वारी मस्जिद के पास सफायर हाइट्स में...
एजुकेशनल टूर फीस विवाद में उतरा झारखंड टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन, जांच की मांग
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के भूगोल विभाग में एजुकेशनल टूर के नाम पर प्रति छात्र 17,000 तक...







