आज एकरा मस्ज़िद चौक,मेन रोड़, रांची में रक्तदान शिविर वातानुकूलित बस में लगाया गया,जिसका उदघाटन झारखंड आंदोलनकारी इमरान अंसारी,झारखंड आंदोलनकारी मो ज़ुबैर, स्थानीय संपादक फ़ारूक़ी तंज़ीम के ग़ुलाम शाहिद एवं सत्य भारती कोनका रोड़ के मेराज़ अंसारी ने किया..सभी उद्घाटनकर्ता को शॉल देकर सम्मानित किया गया.रक्तदान शिविर में कुल 10 यूनिट रक्तदान सदर अस्पताल ब्लड बैंक,रांची को समर्पित किया गया,04 यूनिट ब्लड अतिरिक्त रिजेक्ट हुआ(अतिरिक्त कारणों के साथ-साथ बीमारी की दवाइयों के सेवन की वजह से)पहला रक्तदान मो करीम खान"सनम" एवं अंतिम सयैद नमन अख़्तर ने किया.फूटपाथ दुकानदार के नेता...
विशेष संवाददाता रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष व नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा है कि निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने की दिशा में सरकार को आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। झारखंड के विभिन्न शहरों में स्थित निजी अस्पताल मरीजों के हितों की अनदेखी कर इलाज के नाम पर आम जनता से मनमानी राशि वसूल रहे हैं। निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों का जमकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में अपेक्षित सुविधाओं...
झारखंड के हज यात्रियों को ट्रेन से कोलकाता पहुंचाया जाएगा- डॉ इरफान अंसारीरांची (गुलाम शाहिद) : गो फर्स्ट एयरलाइंस ने रांची से अपनी उड़ान का टेंडर रद्द कर दिया है. अब रांची से हज के लिए कोई उड़ान नहीं भरेगी. रांची के बजाय कोलकाता से सभी हज यात्रियों को उड़ान भरना होगा. इस बात का ऐलान हज कमेटी ने कर दिया है। इस बाबत शनिवार को हज हाउस रांची में मैराथन बैठक हुई जिसमें माननीय कल्याण मंत्री हाफिजउल हसन और हज कमिटी के चेयरमैन डॉक्टर इरफान अंसारी उपस्थित हुए। मौके...
लोक सेवा समिति ने आईएमए के स्टेट सेक्रेटरी डॉ.प्रदीप कुमार सिंह के प्रति किया आभार व्यक्तरांची। झारखंड की ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्था लोक सेवा समिति ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश इकाई के राज्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। समिति के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जाने-माने समाजसेवी मोहम्मद नौशाद खान ने डॉ. सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा है कि निजी अस्पताल प्रबंधकों को मरीजों का आर्थिक शोषण नहीं करने की सलाह दिया जाना आईएमए की सराहनीय पहल है। निजी अस्पताल संचालक द्वारा इलाज के...
*पाकुड़ जिला में शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले दोषी को अविलंब गिरफ्तार करें जिला प्रशासन**लोहरदगा जिला के हताहत छात्र के आश्रित परिवार को 10 लाख की नगद राशि तत्काल मुहैया कराए आपदा प्रबंधन* राँची, दिनांक, 20/05/23,झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा में सम्मिलित सभी सदस्य संगठन यथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश (प्राथमिक प्रकोष्ठ), झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश (प्लस टू संवर्ग) के शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक आज दिनांक 20 मई 2023 को पूर्वाहन 10:00 बजे से अरगोड़ा चौक स्थित शांतिकुंज...
विभिन्न रोगों के इलाज का दर सार्वजनिक रूप से अस्पतालों में प्रदर्शित करने की मांग विशेष संवाददातारांची। भ्रष्टाचार पर वार के उद्देश्य से गठित संस्था 'झारखंड अगेंस्ट करप्शन' के केंद्रीय संगठन मंत्री व राजधानी के जाने-माने युवा समाजसेवी निपु सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर निजी अस्पताल संचालकों पर अंकुश लगाने की मांग की है। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से अविलंब इस दिशा में ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में आधारभूत संरचनाओं की कमी, चिकित्सकों का अभाव एवं समुचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं रहने...
विशेष संवाददाता रांची। सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव और शहर के जाने-माने समाजसेवी तुषार कांति शीट ने कहा है कि निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की झारखंड इकाई के राज्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह द्वारा की गई पहल सराहनीय है। श्री शीट ने कहा कि गत दिनों एक मरीज के परिजन से टाटीसिल्वे स्थित स्वर्णरेखा अस्पताल के संचालक द्वारा ऑक्सीजन चार्ज के एवज में अधिक राशि लिए जाने की शिकायत पर आइएमए ने त्वरित संज्ञान लेते हुए निजी अस्पताल संचालक से संपर्क साधा...
चास:-चास के सुल्तान नगर से भर्रा तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एवं चास नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल...