Blog

हेमंत सोरेन आज जारी करेंगे मंइयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त

Share the post

अभी तक 48,15,048 महिलाओं का हुआ है निबंधन, 45,36,597 को मिल चुकी है पहली किस्त

गुलाम सरवर संवाददाता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर बोकारो के ललपनिया क्षेत्र में स्थित लुगुबुरु में घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ की पवित्र भूमि से मंइयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करेंगे। इसके तहत वह राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में सम्मान राशि का हस्तांतरण करेंगे। इससे पहले विभिन्न चरणों में पहली किस्त का हस्तांतरण मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है।

योजना का लाभ देने के लिए अबतक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है। 45,36,597 महिलाएं सम्मान राशि से अबतक आच्छादित हुईं हैं। हर महीने की 15 तारीख तक खाते में सम्मान राशि भेजने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया है। मुख्यमंत्री के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद अब 18 से 20 वर्ष की महिलाओं को भी मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। जल्द इन्हें भी सम्मान राशि मिलने लगेगी। इससे पहले 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को योजना से जोड़ने का प्रविधान था।

Leave a Response