सर्व इंडिया ग्रुप की जनरल पटिशिपेट्री बैठक, कई प्रस्ताव पास


रांची: सर्व इंडिया ग्रुप की जनरल पटिशिपेट्री बैठक आज एवीएन ग्रांट होटल, रांची में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पवित्र कुरान से किया गया। स्वागतीय भाषण सर्व इंडिया ग्रुप के सचिव सैफुल हक ने किया।
बैठक की अध्यक्षता सर्व इंडिया के अध्यक्ष सुल्तान जुबैर ने सर्व इंडिया ग्रुप के मिशन एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर्व इंडिया ग्रुप एक पंजीकृत संस्था है जो 2014 से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। समाज के विकास के लिए लोगों को आगे आकर शारीरिक और आर्थिक रूप से मदद करनी चाहिए। सचिव सैफुल हक ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में पढ़ने वाले बच्चों को आर्थिक और शैक्षणिक रूप से विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सर्व इंडिया ग्रुप ने चान्हू ब्लॉक में पचास डिसमिल जमीन ली है और हमारा लक्ष्य वहां एक तकनीकी संस्थान स्थापित करना है।

ताकि हमारे बच्चे रोजगार तकनीकी पाठ्यक्रम पढ़ सकें। अभी हम लोग इंजीनियरिंग के छात्र को मौलाना मुख्तार नदवी टेक्निकल इंस्टीट्यूट महाराष्ट्र में दाखिला करा रहे हैं। हम इस संबंध में असम के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से भी बात कर रहे हैं। विशेष रूप से इबरार अहमद, अंजुमन इस्लामिया रांची के महासचिव डॉ. तारिक हुसैन, हसीब अख्तर, इदरीसिया के इस्लाम इदरीसी, गद्दी पंचायत के मेराज गद्दी, मुहम्मद गयासुद्दीन, जुनैद अनवर, आमिया शमीम अली, नैयर शाहदाबी, डाक्टर शाहबाज अलम, बिल्डर मुख्तार गद्दी ने सर्व इंडिया के कार्यों की सराहना की और कहा कि अगर कोई अच्छी संस्था स्थापित हो तो हम पांच लाख रुपये देने को तैयार हैं। उनके साथ रेन पंचायत के अध्यक्ष हाजी फिरोज ने भी कॉलेज शुरू होने पर पांच लाख रुपये देने की बात कही, डॉ. शाहबाज आलम ने भी कहा कि वे सर्व इंडिया ग्रुप के काम की सराहना करते हैं और माही के अध्यक्ष इबरार अहमद ने आर्थिक रूप से पूरा सहयोग देने की बात कही।

कमजोर बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद भी भारी प्रवेश शुल्क देकर अच्छे कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिल पाता है, उन्हें आगे बढाकर मदद करने की जरूरत है। सर्व इंडिया ग्रुप पब्लिक सिटी के लिए नहीं लोगों की सेवा करने की भावना से काम कर रहा है। समारोह का संचालन कर रहे सैफुल हक ने कहा कि हमारे तीन ट्रस्टी सदस्य स्वर्गीय खुर्शीद अहमद, स्वर्गीय यूनिस अंसारी, स्वर्गीय शहाब मलिक इस दुनिया में नहीं रहे।

उनके लिए दुआ की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरशद कमाल गुड्डू भाई, जकी इनाम, कामरान अहमद, तबरेज अजीज, मोहम्मद सुभान, फैज फारूकी, इंजीनियर फारूक आजम, मोहम्मद रिजवान, डॉ. तारिक अजीज, डॉ. खुर्शीद, वकीलुर रहमान, फजल इमाम, आदिल राशिद, मोहम्मद मुकीम, आजम, शेरो भाई, मुहम्मद दस्तगीर, मुहम्मद गयासुद्दीन, मुहम्मद ओसामा, नैयर परवेज, अब्दुल गफूर शाजली आदि शामिल थे।

