Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

गंगा मैराथन का किया गया आयोजन

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता,

राँची: राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड रांची द्वारा नमामि गंगे योजना अंतर्गत प्रचार प्रसार एवं व्यापक जन जागरूकता हेतु 15 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 तक विशेष अभियान चलाने को लेकर प्राप्त निर्देश के आलोक में दिए गए निर्देश के अनुसार मंगलवार को राँची जिला अंतर्गत ओरमांझी प्रखंड स्तर पर एसएस हाई स्कूल मैदान में गंगा दौड़ का आयोजन किया गया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, बीएसओ ओरमांझी, खाद आपूर्ति विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी,पंचायत समिति शशि मिश्रा, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा दौड़ में उपस्थित बच्चों एवं युवाओं को नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। उप प्रमुख रिजवान अंसारी ने सभी को नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के प्रति जागरूक करने का अपील किया।इसके साथ ही दौड़ के विजेताओं को प्रमुख, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, बीएसओ ओरमांझी, खाद आपूर्ति विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी, पंचायत समिति शशि मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Response