All India NewsBlogfashionJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

मौलाना आजाद कॉलेज रांची में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 25 जून तक होंगे एडमिशन

oplus_3145728
Share the post
oplus_3145728

*रांची: मौलाना आजाद कॉलेज, रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में *कला (Arts), विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce)* संकायों में प्रवेश लिया जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 8 जून से 25 जून 2026 तक नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कॉलेज के बड़ा बाबू परवेज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया विधिवत शुरू हो चुकी है और छात्र-छात्राओं में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परवेज अहमद ने बताया कि कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि नामांकन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं कॉलेज कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Response