डाॅ.एमएस सिंह मानस भारतीय तरुण संघ के निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत
वरीय संवाददाता
जमशेदपुर। भारतीय तरुण संघ, कदमा, जमशेदपुर द्वारा वरिष्ठ शिक्षाविद और समाजसेवी डाॅ.एमएस सिंह मानस को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।
भारतीय तरुण संघ के न्यासी मंडल, संरक्षक मंडल और कार्यकारिणी समिति के द्वारा डाॅ.मानस को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। शनिवार को संघ के महामंत्री केपी सिंह और सचिव अजीत कुमार सिंह की उपस्थिति में डाॅ. मानस ने भारतीय तरूण संघ में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
भारतीय तरुण संघ की स्थापना लगभग चार दशक पहले तत्कालीन शिक्षाविद स्व.शिवाजी सिंह, डाॅ.बच्चन पाठक सलिल सहित अन्य ने मिलकर शैक्षणिक विकास के लिए की थी।
बॉटनी में एमएससी, पर्सनल में एमबीए और इंडस्ट्रियल रिलेशंस विषय में पीएचडी की योग्यता रखने वाले डाॅ.एमएस सिंह मानस टाटा स्टील की टाटा वर्कर्स यूनियन के माइकल जॉन रिसर्च सेंटर में फैकल्टी हैं तथा कई डीम्ड यूनिवर्सिटी में भी गेस्ट प्रोफेसर के रुप में अपनी सेवाएं देते रहे हैं। टाटा स्टील और यहां के श्रम आंदोलन के इतिहास पर पांच पुस्तकें भी लिख चुके हैं। डाॅ.मानस पत्रकारिता से भी दो दशक से जुड़े रहे हैं और कई प्रतिष्ठित समाचार पत्र-पत्रिकाओं के लिए भी लिखते रहे हैं। डाॅ.मानस सामाजिक क्षेत्र में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री और अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक भी हैं।
जमशेदपुर के शास्त्रीनगर, कदमा स्थित भारतीय तरुण संघ द्वारा वर्तमान में जैक बोर्ड द्वारा मान्यताप्राप्त एक हाईस्कूल, एक मिडिल स्कूल और एक कोचिंग संस्थान भी संचालित है, जिसमें अत्यंत गरीब और स्लम एरिया के बच्चे पढ़ते हैं।
भारतीय तरुण संघ का निर्विरोध अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के अवसर पर डाॅ.एमएस सिंह मानस ने संस्था के न्यासी मंडल, संरक्षक मंडल और सभी आजीवन सदस्यों और वहां कार्यरत शिक्षकगण के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में भारतीय तरुण संघ के चहुंमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेंगे।

You Might Also Like
जेवियर तकनीकी संस्थान मे कैलिग्राफिक पुस्तक का लोकार्पण
जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेकनिक एण्ड टेकनोलोजी की अंग्रेजी विभाग की लेक्चर आसिफा तमजीद द्वारा लिखित किताब कैलिग्राफिक कैनवस का लोकार्पण...
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लोक भवन, लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के...








