रक्तवीर एवं थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया परिजनों का प्रतिनिधिमंडल माननीय राजपाल झारखंड महोदय से मिला……लहू बोलेगा


“लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया,सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया,अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रक्तवीर नदीम खान के नेतृत्व में माननीय राजपाल संतोष कुमार गंगवार
महोदय से झारखंड लोकभवन रांची में 3 सूत्री स्मार-पत्र सहित मिला।
माननीय से चर्चा कर प्रतिनिधिमंडल ने मांगों/अपील को रखा।
जिसमें झारखंड के रक्त विकार रोग-असाध्य रोग थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया के पीड़ितों के बहुआयामी मुद्दें को निष्पादित किया जाए एवं झारखंड रक्तदान-महादान को प्रोत्साहन- जनजागरुकता-वार्षिकोत्सव अभियान- जैसेक्स-सरकारी ब्लड की समीक्षा हो एवं झारखंड में रक्तदान एवं ब्लड बैंक की स्थिति बीते 7 माह से अकाल जैसी बनी हुई है जिसे व्यवहारिक रूप से आवश्यकता-ख़पत अनुसार बनाया जाए एवं झारखंड के विभिन्न जिलों की रेड क्रॉस सोसाईटी की मौजूदा स्थिति ठीक करने,सामाजिक योगदान देने वाले से जुड़े उत्कृष्ट नए सदस्य बनाने समेत इन सभी मुद्दें पर तार्किक-व्यवहारिक-संवेदनशील-सज़ग-सहज़ क्रियान्वयन से भरी नीति बनाई जाए।
माननीय राजपाल संतोष कुमार गंगवार
महोदय ने आश्वासन दिया व्यवहारिक कार्रवाई होगी एवं झारखंड रक्तदान को प्रोत्साहन किया जाएगा। माननीय के प्रधान सचिव नितीन मदन कुलकर्णी भी मौजूद थे।
लहू बोलेगा के 8वें झारखंड राज्यस्तरीय रक्तदान प्रोत्साहन कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।
माननीय राजपाल महोदय को पीड़ितों के परिजनों द्वारा झारखंडी अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में सक्रिय रक्तदान आयोजक, रक्तवीर एवं थैलेसीमिया पीड़ितों के परिजन शामिल थे।
जिसमें रक्तवीर नदीम खान,रक्तवीर सूरज झंडाई, रक्तवीर इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास,परिजन संजय टोप्पो,देवकी देवी,पंडित अजित मिश्रा, संजय महतो,सीमा देवी,सुजाता कुमारी, तेजलाल महतो,पीड़ित एलेक्स टोप्पो शामिल थे।
……”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया,सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया,अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी….
(संस्थापक/राज्य कोर्डिनेटर रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)








