दरगाह कमिटी ने किया चुनाव कमिटी का ऐलान
दरगाह कमिटी के मुख्य चुनाव कनवीनर बने मो इरफान
विडियो देखें 👆
रांची: हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी की एक अहम बैठक आज दिनांक 1 मई 2023 दिन सोमवार को दिन के 11:00 बजे दरगाह कार्यालय में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा दरगाह कमेटी का चुनाव रहा। बैठक में कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वक्फ बोर्ड के द्वारा भेजे गए लेटर के अनुसार एक महीना के अंदर दरगाह कमेटी के बाइलॉज के अनुसार चुनाव कराना है। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने अपनी अपनी राय रखी। अतः सर्वसम्मति से दरगाह कमेटी के चुनाव कन्वीनर दरगाह के मुजावर मोहम्मद इरफान को बनाया गया। साथ ही यह भी बात हुई कि मुख्य कन्वीनर को सहयोग के लिए एग्जीक्यूटिव बॉडी के 21 लोगों में से 6 लोग को उनके साथ कर दिया जाए। जिस पर सर्वसम्मति से 6 नाम तय पाया। शाहीन अहमद, मोहम्मद इकबाल, इरफान खान पप्पू, मोहम्मद वसीम, शराफत हुसैन, और सरफराज कुरेशी का नाम शामिल है।
इसके साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि चुनाव कमेटी को निर्धारित समय पर वक्फ बोर्ड के बाइलॉज के अनुसार चुनाव कराना है। डोरंडा और रांची के सभी पंचायतों को इसकी सूचना देना है, और आए हुए सभी नामों की स्कूटनी कर वक्फ बोर्ड को रिपोर्ट देनी है। साथ ही चुनाव मैं होने वाले सारे खर्च दरगाह कमेटी वाहन करेगी। आज के बैठक में हाजी जाकिर, मोहम्मद फारुक, मो गब्बर, नसीम उर्फ पप्पू गद्दी, शाहिद जब्बार, मुन्ना गद्दी, शाहिद आलम, साजिद अली, अली अहमद, शोएब अंसारी, हाजी मुख्तार, शाहीन अहमद, सरफराज कुरैशी, शराफत हुसैन, गुलाम ख्वाजा, छोटू खान, आरिफ जमाल, रिजवान हुसैन, मोहम्मद कलाम, बबलू, राजा, मो बेलाल, मो अतीक, मो महफूज़ आदि थे।

You Might Also Like
राजधानी राँची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता श्री राजीव रंजन मिश्रा जी का भव्य स्वागत राजधानी रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया
श्री मिश्रा के आवास पर विभिन्न संगठनों के द्वारा माला पहनाकर , चुनड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया । श्री मिश्रा...
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है
भारती एयरटेल ने एयरटेल प्रायोरिटी पोस्टपेड लॉन्च किया है, जो उन्नत 5G स्लाइसिंग तकनीक से संचालित एक नया पोस्टपेड ऑफर...
होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय अनडिवाइडेड बंगाल फूड फेस्टिवल का शुभारंभ 22 मई को
*बंगाल के प्रचलित लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने का अवसर*वॉटर फ्रंट रेस्टोरेंट में दिखेगी बंगाल की सांस्कृतिक व पारंपरिक झलक...
पीएम मोदी के आह्वान में साथ आया पीआर 24×7, 1 जून से सभी कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’
- वार्षिक कार्यक्रम में गोल्ड की जगह मिलेंगे सिर्फ स्वदेशी उपहार, ईंधन व बिजली की बचत को भी बढ़ावा इंदौर...








