All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand News

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, ताकि न हो मॉब लिंचिंग और न उजड़े किसी बेगुनाह का घर: जाकिर अंसारी

Share the post

रांची: नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस रांची जिला अध्यक्ष सह रांची जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सह कई सामाजिक संगठनों के संरक्षक जाकिर अंसारी नेवरी इरबा रांची ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण के लिए स्पष्ट, सख्त और समान कानून बनाए जाने चाहिए, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित हो सके और किसी निर्दोष व्यक्ति को नुकसान न उठाना पड़े।
ज़ाकिर अंसारी ने कहा कि गाय की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों के लिए समान सजा का प्रावधान होना चाहिए। केवल एक पक्ष पर कार्रवाई करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि दोनों पक्षों को कानून के दायरे में लाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण के नाम पर किसी भी निर्दोष व्यक्ति को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। कई बार केवल आरोपों के आधार पर लोगों को निशाना बनाया जाता है, जिससे परिवार तबाह हो जाते हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसा कानून बने जिससे किसी बेगुनाह का घर न उजड़े और किसी को झूठे आरोपों का शिकार न होना पड़े।
ज़ाकिर अंसारी ने विशेष रूप से कहा कि किसी व्यक्ति पर गाय तस्करी का आरोप लगाकर भीड़ द्वारा हमला मॉबलिंचिंग करना या कानून को अपने हाथ में लेना पूरी तरह अस्वीकार्य है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कानून के तहत कार्रवाई की जाए, न कि भीड़ फैसला करे।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गोवंश संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और कानून के राज को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि देश में अमन-चैन और भाईचारे का माहौल कायम रहे।

Leave a Response