Sunday, September 8, 2024
Blog

कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी का रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किया स्वागत

वरीय संवाददाता
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे। इस क्रम में राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी ग़ुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस नेता बिनय सिन्हा दीपू , रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा, राकेश किरण महतो, ऋषिकेश सिंह, विधायक अंबा प्रसाद, उज्ज्वल तिवारी, अंकित सिंह मौजूद थे।


राहुल गांधी ने सबों का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही झारखंड में लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम की शुभकामनाएं दी। झारखंड प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने श्री गांधी को झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से भी अवगत कराया और उन्हें आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Leave a Response