Sunday, September 8, 2024
Jharkhand News

मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को दिया आशीर्वाद

पार्टी के पांच न्याय गारंटी कार्ड को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश

रांची। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को कांग्रेसियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
श्री खड़गे ने सुश्री सहाय को जीत का आशीर्वाद दिया। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पांच न्याय गारंटी कार्ड को डोर टू डोर कैंपेन के तहत जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।


इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू, सुरेंद्र सिंह, मेहुल प्रसाद, आरुषि वंदना, इंद्रजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विदित हो कि श्री खड़गे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बरही में सोमवार को आयोजित जनसभा में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे थे। रांची एयरपोर्ट से श्री खड़गे बरही के लिए प्रस्थान कर गए।

Leave a Response