विधायक सुखराम उरांव के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम


संवाददाता
चक्रधरपुर।मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर स्थित बनमालीपुर में विधायक सुखराम उरांव के सुपुत्र सन्नी उरांव के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर वधू स्वागत सह आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नव दंपति को सुखद और खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए बधाई, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दी। इस अवसर पर उन्होंने श्री सुखराम उरांव के पिता दिवंगत लटटू उरांव जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। विवाह समारोह में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान, विधायक बैधनाथ राम, विधायक जोबा मांझी, विधायक मिथलेश ठाकुर, झामूमो के पूर्व केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार एवं झामुमो नेता राजू गिरि ने भी वर वधु को आर्शीवाद दिया।

You Might Also Like
मोहर्रम 2026 की तैयारियों को लेकर गद्दी पंचायत की अहम बैठक, नई कमेटी का गठन
धौताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा बने महफूज गद्दी, अध्यक्ष कादिर गद्दी रांची। मोहर्रम 2026 की तैयारियों को लेकर गद्दी पंचायत...
मुख्य अतिथि जिला परिषद आदिल अजीम ने किया गेम चेंजर्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का उद्घाटन
रांची, पंडरी। गेम चेंजर्स क्रिकेट क्लब, पंडरी द्वारा आयोजित गेम चेंजर्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ गुरुवार की शाम...
मौलाना आजाद कॉलेज रांची में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 25 जून तक होंगे एडमिशन
oplus_3145728 *रांची: मौलाना आजाद कॉलेज, रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में...
हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र
पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान आज हजारीबाग...







