HomeAll India NewsBLO कर्मी घर-घर पहुंचकर कर रही हैं इन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण, बेटी भी निभा रही सहयोग की भूमिका
BLO कर्मी घर-घर पहुंचकर कर रही हैं इन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण, बेटी भी निभा रही सहयोग की भूमिका

oplus_3145728

रांची। ( आदिल रशीद संवाददाता) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बीएलओ कर्मी कुजूर बूथ नो 240 अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच इन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण कर रही हैं। वे लोगों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ समय पर इसे जमा करने के लिए भी जागरूक कर रही हैं।

इस अभियान में उनकी बेटी सोनम परवीन भी अपनी मां का सहयोग कर रही हैं। वह फॉर्म वितरण, लोगों को आवश्यक जानकारी देने तथा अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
स्थानीय लोगों ने मां-बेटी की इस कार्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से निर्वाचन संबंधी कार्यों में लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य अधिक प्रभावी ढंग से पूरा हो सकेगा।

You Might Also Like
आ गए हैं देखिये उमरा कर सारे खुशनसीब: कारी सोहेब
oplus_1048576 रांची, 12 अक्टूबर। उमरा की सआदत हासिल करने के बाद सना हज व उमरा सर्विस के डायरेक्टर हाफिज गुलशाद...
दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल हुए नुरुल्लाह हबीब नदवी
चुनाव आयोग के खिलाफ बारा खंभा मेट्रो स्टेशन से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए प्रदर्शन में हुए शामिल दिल्ली। चुनाव...
तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर के साथ रांची में अपनी मौजूदगी मजबूत करते हुए होमलेन ने सिंग मोड़ में एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ किया
यह नया एक्सपीरियंस सेंटर सिंह मोड़, रांची के घर मालिकों को सुव्यवस्थित, डिज़ाइन-केंद्रित और एआई-सक्षम होम इंटीरियर समाधान प्रदान करेगा...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने पैतृक गांव नेमरा
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने पैतृक गांव नेमरा में पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक...







