Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है:शब्बर फातमी

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है। 10 वर्ष के नकारात्मक राजनीति से जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। इस चुनाव में भाजपा को 400 सीटों से हार होने वाली है इसी हार के डर से भाजपा के सभी नेता अपने चुनावी एजेंडा पर कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं वे कभी मंदिर मस्जिद कभी हिंदू मुस्लिम तो कभी इंडिया-पाकिस्तान की बात कर रहे हैं परंतु काठ की हांडी बार-बार चूल्हे पर नहीं चढ़ती है इसलिए इस बार भाजपा की हार निश्चित है। भाजपा देश की हितैषी कभी नहीं हो सकती। भारत के इतिहास में भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को छिन भिन्न कर दिया है।

भारत के इतिहास का यह सबसे बड़ा घोटाला है जिसने कोरोना की सुई बनाने वाली कंपनी के साथ-साथ बीफ कंपनी तक से भी भारी मात्रा में चंदा लिया और देश में महंगाई को चरम सीमा तक पहुंचा दिया। भाजपा की कथनी कुछ और करनी कुछ और है। अतः देश की जनता भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को पहचान चुकी है, और केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है इसलिए इंडिया गठबंधन के पक्ष में देश की जनता भारी मतदान कर रही है
सा धन्यवाद
सैयद अली काजिम फ।तमी
उर्फ
शब्बर फातमी
प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ झारखंड

Leave a Response