Friday, July 26, 2024
Jharkhand News

विश्व पृथ्वी दिवस पर केबी अकेडमी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जल बचाएंगे पेड़ लगाएंगे बच्चो ने लिया संकल्प

रांची: विश्व पृथ्वी दिवस पर केबी अकेडमी स्कूल मेन रोड रांची में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभांरभ अकेडमी के प्रिंसिपल सबा जरीन ने किया। छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि स्वास्थ रहना चाहते हैं तो पृथ्वी को स्वास्थ रखना होगा। पृथ्वी को बचाने में हर किसी का योगदान जरूरी है। जितना हो सके पौधा लगाना है। बच्चो को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण की जानकारी दी गई।

उप प्रिंसिपल फरीदा यास्मीन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पृथ्वी दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लोगो तथा स्वय को जागरुक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सबा जरीन, फरीदा यास्मीन, हिबा हुमैरा, सानिया, जिकरा, इशरा, अतिया, फौजिया, आयशा, निशा, व समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Response