Friday, July 26, 2024
Blog

अपना घर’ वृद्धाश्रम की महिलाओं के बीच वस्त्र एवं फल वितरित, पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म: आलोक मजूमदार

रांची। राजधानी के हटिया क्षेत्र स्थित सिंह मोड़ (लटमा रोड) पर अवस्थित वृद्धाश्रम “अपना घर” की वृद्ध महिलाओं के बीच समाजसेवी प्रेम शंकर व उनके पुत्र पीयूष कुमार द्वारा दैनिक उपयोग में आने वाले वस्त्रों का वितरण किया गया। मौके पर श्री प्रेम शंकर ने बताया कि उनकी माता स्व. मनोरमा सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इस मौके पर शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता तुषार कांत शीट ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को भोजन कराया एवं उनके बीच फल का वितरण किया।


वहीं, बिरसा नगर, बिरसा चौक निवासी अरुण सिन्हा ने भी अपनी माता स्व.वीणा दयाल की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को वृद्ध आश्रम में रहने वाली महिलाओं के बीच वस्त्र आदि का वितरण किया।
इस अवसर पर ‘अपना घर’ की व्यवस्थापिका सिस्टर एम्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक मजूमदार, तन्मय मुखर्जी सहित अन्य मौजूद थे। वृद्धाश्रम की महिलाओं ने इस पुनीत कार्य के लिए सबों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Response