एयरटेल ने भारत का पहला स्वायत्त (सोवरेन) टेल्को ग्रेड क्लाउड किया लॉन्च


एयरटेल ने अगस्त 2025 में एक्सटेलिफ़ाय (Xtelify) के ज़रिए एयरटेल क्लाउड लॉन्च करके डिजिटल इंफ़्रास्ट्रक्चर और डेटा संप्रभुता के क्षेत्र में अपनी स्थिति मज़बूत की। इसके साथ एयरटेल भारत का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बना, जिसने स्वायत्त (सोवरेन), टेल्को ग्रेड क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म पेश किया। यह प्लेटफ़ॉर्म मूल रूप से एयरटेल के अपने डिजिटल इकोसिस्टम को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया था और इसे प्रति मिनट 1.4 अरब तक ट्रांज़ैक्शन संभालने के लिए वास्तविक परिस्थितियों में परखा गया है।
सॉवरेन बाय डिज़ाइन/ स्वायत्त (सोवरेन) डिज़ाइन आर्किटेक्चर के साथ तैयार एयरटेल क्लाउड यह सुनिश्चित करता है कि डेटा, इंफ़्रास्ट्रक्चर और कंट्रोल प्लेन ऑपरेशन्स पूरी तरह भारत में होस्ट और नियंत्रित किए जाएँ। इससे एंटरप्राइज़ेज़ को डेटा रेज़िडेंसी, सुरक्षा और अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। एयरटेल के अगली पीढ़ी के डेटा सेंटर्स और देशभर में फैले नेटवर्क पर निर्मित यह प्लेटफ़ॉर्म 99.99% अपटाइम, जियो रिडंडेंसी, एडवांस्ड डिज़ास्टर रिकवरी, इम्यूटेबल बैकअप और लगातार डेटा रेप्लिकेशन की सुविधा देता है।
यह प्लेटफ़ॉर्म आईएएएस, पीएएएस और जेनरेटिव एआई आधारित सेवाओं की पूरी श्रृंखला उपलब्ध कराता है। इससे एंटरप्राइज़ेज़ और सरकारी संगठन मिशन क्रिटिकल वर्कलोड्स को सुरक्षित तरीके से चला सकते हैं, डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन को गति दे सकते हैं और अपने डेटा पर अधिक नियंत्रण बनाए रख सकते हैं। मेइटी सर्टिफ़िकेशन्स और एयरटेल के विश्वसनीय इंफ़्रास्ट्रक्चर पर आधारित एयरटेल क्लाउड एक सुरक्षित, स्थानीय स्तर पर नियंत्रित क्लाउड एनवायरनमेंट उपलब्ध कराता है, जिसे भारतीय बाज़ार की ज़रूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।








