स्वर्गीय हाजी इदु के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन
स्वर्गीय हाजी इदु के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन
रांची: स्वर्गीय हाजी सलामुल्हक उर्फ इदु के आवास पर कुरान ख्वानी सह इफ्तार पार्टी का आयोजन शाहिद आलम उर्फ राजू राधे के द्वारा किया गया। राजू राधे ने अपने स्वर्गीय पिता की याद में कुरान खानी और इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। हाजी इदु गुदड़ी चौक के सभी जानने वाले उनके साथ रहने वालो को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। इफ्तार से पूर्व कुरान खानी कर हाजी इदु को इसाल सवाब किया गया। इस इफ्तार पार्टी में मौलाना ने सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन, राज्य की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।
इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद मो असलम, सलाहुद्दीन संजू, मो आरजू, अब्दुल वाहिद खान, पत्रकार शाहीन अहमद, आदिल रशीद, मौलाना उमर फारूक, मौलाना इकबाल, मौलाना शाहिद, मौलाना मुनाजिर, साजिद आलम बबलू, शमशाद साहिल, मो सैफ, राजा अनवर, तनवीर, समेत कई लोग थे।

You Might Also Like
कचहरी कोर्ट कंपाउंड नमाजगाह में दावत ए इफ्तार का आयोजन
रांची: आज दिनांक 11 मार्च 2026 को कोर्ट कंपाउंड नमाज गाह में दावत इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य...
2026 की कोमेड-के और यूनि-गॉज की प्रवेश परीक्षा 09 मई को होगी आयोजित, देशभर से 1.40 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की है संभावना
कोमेड-के यू-जी-ई-टी / यूनी-गॉज 2026 एंट्रन्स एग्ज़ामिनेशन शनिवार, 09 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह एकीकृत नेशनल-लेवल टेस्ट पूरे...
“विश्व महिला दिवस पर 43 संघर्षशील महिलाओं को लहू बोलेगा ने सम्मानित किया”
लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने विश्व महिला दिवस सह होली मिलन पर थैलेसीमिया/सिकल सेल...
अमरीका – इजराइल सम्राज्यवाद के विरोध में American – Israil Product का बहिष्कार का कार्यक्रम आयोजित
अमेरिका-इज़राइल गठजोड़ की गुंडागर्दी का नाश हो,अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद,ईरान पर अमेरिकी-इज़राइल हमलें से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...










