नहीं रहे बिहार के लोकप्रिय पत्रकार सुनील सौरभ, पारस अस्पताल पटना में ली अंतिम सांसें
रांची/पटना। बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत करनौती गांव निवासी बिहार के जाने-माने पत्रकार सुनील सौरभ का शनिवार को अहले सुबह निधन हो गया। वह गत दो सप्ताह से पारस अस्पताल, पटना में इलाजरत थे। पेट व किडनी की समस्या से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने मल्टी ऑर्गन फैल्योयर का मामला बताया था।
गौरतलब है कि श्री सौरभ विगत चार दशक से बिहार के पटना और मगध प्रमंडल में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने हिंदुस्तान (हिन्दी दैनिक), राष्ट्रीय सहारा, चौथी दुनिया सहित कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दी। बीमार होने से पूर्व तक वे संवाद पत्रिका का प्रकाशन कर रहे थे।
उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी है। पत्रकारिता और साहित्य जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश की कई नामी-गिरामी संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
गौरतलब है कि रांची के पत्रकार नवल किशोर सिंह उनके बड़े भाई हैं। स्व.सौरभ के असामयिक निधन से विभिन्न दलों के राजनेता, पत्रकार, रिश्तेदार, परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।
वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

You Might Also Like
रूपी सोरेन के निधन से राज्य ने मां समान अभिभावक खोया: सैयद शाहरुख हसन रिजवी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर दी श्रद्धांजलि, अखिलेश यादव का शोक संदेश भी पहुंचाया रांची। समाजवादी शिक्षक सभा, झारखंड प्रदेश...
गव्य विकास निदेशक की सामंती कार्यशैली से झारखंड सरकार की छवि हो रही धुमिल : विजय शंकर नायक
*"सरकार पहुंच रही जन-जन के द्वार, अधिकारी खड़ी कर रहे रजिस्टर और अनुमति की दीवार" ! रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस...
रांची में एथर ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘कोणार्क’ 200 किमी तक की रेंज
रांची: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने रांची में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘कोणार्क’ पेश किया। कंपनी के नए...
टॉक्सिक ने हैदराबाद पर किया कब्ज़ा, 45,000+ फैंस के साथ रॉकिंग स्टार यश और टीम ने रिलीज़ से पहले किया मेगा सेलिब्रेशन
मुंबई, अगस्त 2026: 26 अगस्त, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर...









