जमीयतुल एराकीन(कलाल) रांची का ईद मिलन समारोह
भाईचारे का संदेश देता है ईद मिलन समारोह
रांची: बुधवार की देर शाम कर्बला चौक स्थित जमीयतुल एराकीन(कलाल बेराद्री) के द्वारा गुलशन मैरेज हॉल में ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। सैफुल हक की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को जीवंत रखने पर जोर दिया गया। सैफुल हक़ ने कहा कि ईद मिलन का आयोजन आपसी सौहार्द और भाईचारा की अनूठी मिसाल पेश करता है। समारोह का मकसद है समाज के सभी तबके व समुदाय को आपस में जोड़ना। वहीं माही के अध्यक्ष इबरार अहमद ने कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। हिंदू-मुसलमान एक गुलदस्ते की तरह हैं। हमारे बीच सदियों पुराना आपसी सौहार्द की मिठास बरकरार रहनी चाहिए।
वहीं बतौर मुख्यातिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज मजबूत होता है। हमको अभी चुनाव नहीं लड़ना है। हम वोट के लिए नही आए है। बस एक अपील है आप अपने समाज के बारे में भी सोचे, अपना पंचायत को मजबूत करें।
कार्यक्रम की शुरुआत इरफान उजैर के तिलावत कुरआन से हुआ। जिसकी अध्यक्षता जमीयतुल इराकीन के अध्यक्ष हसीब अख्तर ने किया और संचालन कमिटी के महासचिव सैफुल हक़ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कमिटी के संरक्षक अफरोज आलम ने किया। इस ईद मिलन समारोह में शहर के विभिन्न पंचायतों के लोगों ने शिरकत की। जिसमें गद्दी पंचायत के हाजी साहेब अली, मेराज गद्दी, इदरीसी पंचायत से आफताब आलम ,मोहम्मद इस्लाम ,मुनव्वर आलम, अंसारी पंचायत से जबीउल्लाह और उनकी टीम, अंसारी चौरासी पंचायत डोरंडा से रिजवान अंसारी, सिद्दीकी पंचायत से अब्दुल खालिक नन्हू भाई, हवारी पंचायत मो इम्तियाज, हलालखोर पंचायत से शमीम, लोक सेवा समिति के नौशाद खान, थरपकना पंचायत से मोइज अख्तर भोलू, कुरैशी पंचायत के शाहनवाज कुरैशी , मिल्लत पंचायत से मोहम्मद मो जावेद, खालिद सैफुल्लाह आदि ने भाग लिया।
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एक कोआर्डिनेशन कमेटी विभिन्न पंचायतों का बनाकर समाज की तरक्की के लिए काम किया जाए। ईद मिलन समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की जी, राजसभा सदस्य डॉक्टर महुआ मांझी, महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव, अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉक्टर तारिक हुसैन, माही के कन्वीनर इबरार अहमद, माही के मातिउर रहमान, खालिद खलील, फ्रेंड्स वीकर सोसाइटी तनवीर आलम, डॉक्टर असलम परवेज, मुंबई से दानिश रियाज, गयासुद्दीन मुन्ना, हाईकोर्ट के एडवोकेट मो ज़ैद, गुलाम सरफराज, फारूक आजम, सिराजुद्दीन, मोहम्मद शहाबुद्दीन, हलीम भाई, नफीस अख्तर, अताउर रहमान, समी आजाद, हाजी नवाब भाई,
मजहर हुसैन, खालिद उमर, मो नजीब, नदीम अख़्तर, मो वसीम, जुनैद अहमद, सरवर आलम, राजन साहिल, आबिद नेहाल, अरशद कमाल, नैयर परवेज, जकी इनाम, प्रोफ अनिसुर रहमान, पत्रकार आदिल रशीद, पत्रकार खुर्शीद आलम, शाह उमैर, मोहम्मद आरिफ, छोटू,नेहाल अहमद, मो मुस्तकीम आलम, सहाबुल हक,आमला के अरशद शमीम, जावेद शहजाद, मो ओसामा ,मुजाहिद इस्लाम, मतिउर रहमान, परवेज आलम, अब्दुल गफूर, मुस्तकीम आलम, कमालउद्दीन, उपाध्यक्ष दस्तगीर आलम , ज्वाइंट सेक्रेट्री मोहम्मद गयासुद्दीन, कोषाध्यक्ष मुजाहिद सोहैल और सैकड़ों लोग इस समारोह में शामिल हो कर समारोह को सफल बनाया।

You Might Also Like
تعلیمی بیداری کانفرنس جمعیۃ علماء پالو جوری دیوگھر
رانچی/دیوگھر؛آج 15 اکتوبر شیکھر نواڈیہ پالو جوری ضلع دیوگھر میں جمعیۃعلماء کے بینر تلے ایک عظیم الشان پروگرام منعقد ہوا...
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों के अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं को लेकर राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप आयोजित…लहू बोलेगा
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर गुरुवार...













