मदरसा दारुल कुरान का 12 वां जलसा ए दस्तारबंदी 8 जून को
रांची: मदरसा दारुल कुरान बड़ी मस्जिद हिंदपीढ़ी रांची का 12वां जलसा ए दस्तारबंदी 8 जून 2023 दिन गुरुवार को होना है। इसके मुख्य अतिथि दारुल उलूम देवबंद के उप प्रिंसिपल हजरत मौलाना मुफ्ती राशिद होंगे, और विशेष वक्ता ओडिशा मदरसा मरकाजुल उलूम सोंगडा के प्रिंसिपल हजरत मौलाना मुफ्ती नकीब उल अमीन होंगे। जलसा ए दस्तारबंदी की अध्यक्षता झारखंड की शान, शेख उल हदीस, दर्जनों एदारा के संरक्षक और जामिया रशीदुल उलूम चतरा के प्रिंसिपल हजरत मौलाना मुफ्ती नज़रे तौहीद मजाहिरी करेंगे।
उक्त जानकारी मदरसा दारुल कुरान बड़ी मस्जिद हिंदपीढ़ी रांची के प्रिंसिपल हजरत मौलाना हाफिज जुबैर अहमद ने दी है। उन्होंने बताया कि जलसा ए दस्तारबंदी की तैयारी चल रही है। इस जलसे में 22 हुफ्फाज ए कराम के सरो पर दस्तार ए फजीलत( पगड़ी) बांधी जाएगी। आप सबसे इस जलसा दस्तारबंदी में शिरकत होने के अपील है।

You Might Also Like
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
संजय कृष्ण की संपादित “राधाकृष्ण की कहानियां” का लोकार्पण
रांची: प्रसिद्ध लेखक संजय कृष्ण द्वारा संपादित पुस्तक "राधाकृष्ण की कहानियां" का लोकार्पण मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित प्रभात प्रकाशन...
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लोक भवन, लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के...









