रांची में 13,14 मई को मानवता का संदेश शीर्षक से एक सम्मेलन का आयोज
रांची: आप इस बात से अच्छी तरह अवगत हैं। कि इस समय देश तथा दुनिया में मानवधिकार तथा मानवता के मूल्यों का किस प्रकार हनन हो रहा है। जाति, धर्म के नाम पर घृणा का वातावरण चिंताजनक स्तर को भी पार कर चुका है। समय की मांग है परिस्थिती से चिंतित, और मानवता पर विश्वास रखने वाले लोग अथवा संगठन आगे आएं। और अमन शांति, मानवता के संदेश जन जन तक पहुंचने का कार्य करें। इसी उद्देश्य के तहत “प्याम-ए-इंसानियत फोरम जिसकी स्थापना विश्वविख्यात इस्लामिक स्कालर सैय्यद अबुल हसन अली नदवी ने की थी। और जिसे सभी धर्मों के कई बड़े धर्म गुरुओं का समर्थन भी प्राप्त है। आगामी 13, 14 मई को दारूल उलूम इस्लाम नगर जाड़ी बानापीढ़ी रातु में मानवता का संदेश शीर्षक से एक सम्मेलन के आयोज का निर्णय लिया गया है।
इस सम्मेलन में प्याम – ए- इंसानियत फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलना बेलाल अब्दुल हई हसनी नदवी, स्वामी लक्ष्मी शंकराचार्य, पंडित अजय मिश्रा, बाबाधाम देवघर, कई पूर्वोत्तर राज्यों के प्रतिनिधी और सभी प्रमुख धर्मो के बुद्धिजिवी एवं धर्म गुरु भाग लेंगे। सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थिती सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 9.5.2023 मंगलवार को 4 बजे शाम में अंजुमन प्लाजा मेन रोड रांची में एक प्रेस कान्फ्रेस का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी प्रोग्राम के कनवीनर हजरत मौलाना ज्याउल होदा इस्लाही ने दी है।

You Might Also Like
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (ए पी सी आर) रांची द्वारा डोरंडा में समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को मणि टोला, डोरंडा, रांची (झारखंड) में जनाब कलीम साहब के आवास पर एसोसिएशन फॉर...
रांची जोन का तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा आज से, लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद
रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के लोग होंगे शामिल; जगह-जगह लगाए गए निःशुल्क सेवा शिविर, मेहमानों के इस्तकबाल में...









