इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया


इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक अंतर संस्थान योग प्रतियोगिता और एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। मुख्य अतिथि और निर्णायक झारखंड योग और जिम्नास्टिक एसोसिएशन के कोच- श्री विकास कुमार गोप थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। दीपक कुमार वर्मा और श्री किसलय वर्मा- ब्रह्म विद्या विहंगम योग, रांची द्वारा एक संबोधन भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) रमन कुमार झा ने अपने विचार साझा किए। रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) जे.बी पटनायक ने अतिथि और दर्शकों का स्वागत किया। डीन, डॉ. शोवोना चौधरी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर ऋषि कुमार श्रीवास्तव के साथ इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड के संकाय, कर्मचारियों और छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रतियोगिता के विजेता रांची विश्वविद्यालय के योग स्कूल के करण कुमार, निधि कुमारी और सूरज कुमार थे। यह दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।


You Might Also Like
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
रांची में किसना ने किया अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ
--- झारखंड में किसना के 7वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत रांची (23 अगस्त 2026): किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने...
रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों के अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं को लेकर राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप आयोजित…लहू बोलेगा
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर गुरुवार...







