बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन के तहत दो बेटियां सम्मानित
विशेष संवाददाता
जमशेदपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डाॅ.एमएस सिंह मानस ने दो मेधावी बेटियां मोहिता सिंह और नेहा सिंह को सम्मानित किया। इस मौके वीरांगना प्रभा सिंह, कृष्णा सिंह और सरोज सिंह ने भी गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मोहिता सिंह इंजीनियरिग की पढ़ाई पूरी कर अमेरिका के कैलिफोर्निया में पदस्थापित हैं, जबकि नेहा सिंह इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी कर बैंगलोर में पदस्थापित हैं।
अनिल सुरपथ स्थित मोहिनी अपार्टमेंट की निवासी और कृष्णा कामेश्वर सिंह को तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी निवेदिता सिंह भी एमएसडब्लू की पढ़ाई कर कैनाडा में पदस्थापित हैं। समाज के लिए मिसाल बनी ये बेटियां
कान्वेंट से पढ़ी लिखी हैं। संगठन के द्वारा समय समय पर बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन के तहत मेधावी बेटियों को सम्मानित किया जाता है।

You Might Also Like
जेवियर तकनीकी संस्थान मे कैलिग्राफिक पुस्तक का लोकार्पण
जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेकनिक एण्ड टेकनोलोजी की अंग्रेजी विभाग की लेक्चर आसिफा तमजीद द्वारा लिखित किताब कैलिग्राफिक कैनवस का लोकार्पण...
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लोक भवन, लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के...









