इरफ़ान अंसारी झारखंड के लिए कलंक: कुरैशी
हज कमिटी को ताला लगाने का काम हम करेंगे: डॉक्टर तारिक
दो दिनों के अंदर हज यात्रियों के लिए कोई ठोस कदम उठाए, नहीं तो PIL होगा दर्ज: एजाज गद्दी
इरफान अंसारी घटिया राजनीति कर रहे हैं: जिलानी
रांची: सामाजिक संस्था आम जनता हेल्पलाइन ने आज 18 मई 2023 को होटल केन में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर कहा की केन्द्रीय हज कमिटी ने झारखण्ड के हाजियों के साथ धोखधड़ी किया है ! केंद्रीय हज कमिटी ने 7 माह पहले आजमीन हज से हज फार्म भरवाया। जिसमें रांची से जेद्दा या रांची से मदीना डायरेक्ट फ्लाइट की बात की गई थी। हज यात्रा शुरू होने से 15 दिन पहले अचानक यह घोषणा किया जाना की अब झारखण्ड के हज यात्री कोलकाता से सऊदी अरब जायेंगे। अंतिम समय में अचानक इस तरह के तुगलकी फरमान से दूर-दराज के हज यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है ! इसके साथ ही हज यात्रियों की ऊपर 6643 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। इसके अलावा रांची से कोलकाता जाने के लिए आजमीन हज को अपनी खर्च से जाना होगा। हज यात्री जिसमें अधिकतर उम्रदराज़ पुरुष महिला होते है ! ग्रामीण क्षेत्रों के हज यात्रियों के लिए केन्द्रीय हज कमिटी का यह अनैतिक फरमान आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं।
आम जनता हेल्पलाइन मांग करती है की झारखण्ड राज्य हज समिति अपनी उदासीन और गैर जिम्मेदाराना रवैया को छोड़कर झारखण्ड के हाजियों के लिए रांची से कोलकाता कनेक्टिंग फ्लाइट की व्यवस्था करें । अन्यथा हम लोग केंद्रिय हज कमिटी और झारखण्ड राज्य हज कमिटी के खिलाफ झारखण्ड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करेंगे। हज यात्रियों की सुविधा और यात्रा को लेकर अपनी जिम्मेवारी निभाने में राज्य हज समिति पूरी तरह असफल रही। हाजी फिरोज जिलानी ने कहा कि राज्य हज समिति के चेयरमैन डॉ इरफान अंसारी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें राज्य से हज पर जाने वाले हज यात्रियों की तनिक चिंता नहीं रही। वह सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी चमकाने के लिए लोक लुभावन बयानबाजी में ज्यादा समय देते हैं। इरफान अंसारी घटिया राजनीति कर रहे हैं। राज्य हज समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी भी अपनी जिम्मेवारी निभाने में असफल रहें। संस्था के अध्यक्ष एजाज गद्दी ने कहा की उनकी जबान का कुछ भी वेल्यू नही। केंद्रीय हज कमेटी भी मौन है। अगर दो दिनों के अंदर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है केंद्र और राज्य हज कमिटी के खिलाफ PIL दर्ज करेंगे। वहीं अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉक्टर तारिक अहमद ने कहा की सब की यहीं कोशिश है की रांची को ही इंबार्केशन प्वाइंट बनाया जाय। जो फ्लाइट कोलकाता से जा सकती है वो रांची से कियू नहीं। झारखंड सरकार भी अच्छा नहीं कर रही। हज कमिटी को ताला लगा देंगे। वही समाजसेवी रमजान रमजान कुरैशी ने कहा कि जो अली का नहीं हुआ वह भला बजरंगबली का क्या खाक होगा इरफान अंसारी झारखंड के लिए कलंक बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की खामोशी समझ में नहीं आ रहा। बैठक में एजाज गद्दी, रमज़ान कुरैशी, नेहाल अहमद, हाजी फ़िरोज़ जिलानी, हाजी जसीम, डॉक्टर तारिक अहमद, मुख्य रूप से मौजूद थे।

You Might Also Like
علامہ ڈاکٹرطیب علی رضامصباحی کی والدہ کاوصال بہت ہی صبرآزما
نمازجنازہ میں ادارہ شرعیہ جھارکھنڈکے نمائندہ وفد نے شرکت کی۔ رانچی:- دفترادارہ شرعیہ جھارکھنڈ الجامعۃ القادریہ اسلامی مرکز رانچی کے...
सेंटेविटा अस्पताल में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
रांची, 08 मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंटेविटा अस्पताल में महिलाओं के योगदान और सशक्तिकरण को सम्मानित...
“विश्व महिला दिवस पर 43 संघर्षशील महिलाओं को लहू बोलेगा ने सम्मानित किया”
लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने विश्व महिला दिवस सह होली मिलन पर थैलेसीमिया/सिकल सेल...
मस्जिद जाफरिया रांची में इफ्तार पार्टी का आयोजन
रांची: मस्जिद जाफरिया रांची में पूरे एक महीना इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। हर दिन किसी ना किसी...









