आईएमए की पहल प्रशंसनीय: तुषार कांति शीट
विशेष संवाददाता
रांची। सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव और शहर के जाने-माने समाजसेवी तुषार कांति शीट ने कहा है कि निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की झारखंड इकाई के राज्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह द्वारा की गई पहल सराहनीय है। श्री शीट ने कहा कि गत दिनों एक मरीज के परिजन से टाटीसिल्वे स्थित स्वर्णरेखा अस्पताल के संचालक द्वारा ऑक्सीजन चार्ज के एवज में अधिक राशि लिए जाने की शिकायत पर आइएमए ने त्वरित संज्ञान लेते हुए निजी अस्पताल संचालक से संपर्क साधा और उन्हें मरीज से ऑक्सीजन चार्ज के रूप में ली गई अधिक राशि को वापस करने का निर्देश दिया। उनकी पहल पर स्वर्णरेखा अस्पताल संचालक द्वारा मरीज के परिजनों को अधिक ली गई राशि लौटाई गई।
श्री शीट ने मरीजों के हित में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश इकाई के सचिव डॉ.प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like
जेवियर तकनीकी संस्थान मे कैलिग्राफिक पुस्तक का लोकार्पण
जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेकनिक एण्ड टेकनोलोजी की अंग्रेजी विभाग की लेक्चर आसिफा तमजीद द्वारा लिखित किताब कैलिग्राफिक कैनवस का लोकार्पण...
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
संजय कृष्ण की संपादित “राधाकृष्ण की कहानियां” का लोकार्पण
रांची: प्रसिद्ध लेखक संजय कृष्ण द्वारा संपादित पुस्तक "राधाकृष्ण की कहानियां" का लोकार्पण मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित प्रभात प्रकाशन...








