HomeJharkhand Newsभीषण गर्मी एव्ं लू के खतरा से बच्चों के रक्षार्थ विधालय में पठन पाठन बंद किया जाय : संयुक्त शिक्षक मोर्चा
भीषण गर्मी एव्ं लू के खतरा से बच्चों के रक्षार्थ विधालय में पठन पाठन बंद किया जाय : संयुक्त शिक्षक मोर्चा
रांची. दिनांक 9 जून 2023 राज्य में पड़ने वाले भीषण गर्मी एवं हीट वेव से विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक लू की चपेट में नित दिन पड़कर बीमार हो रहे हैं, जिससे बच्चों के अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य लगातार विद्यालय को बंद करने की अपील शिक्षकों के साथ साथ झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के समक्ष कर रहे हैंl
राज्य के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अभी लगातार प्रचंड गर्मी एवं हीटवेव चलने का पूर्वानुमान किया है ऐसी परिस्थिति में विद्यालय का संचालन बच्चों के साथ साथ शिक्षकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना है, जिसे संज्ञान में लेते हुए मोर्चा ने राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के सचिव महोदय श्रीमान के रवि कुमार को ज्ञापन के माध्यम से विद्यालय में पठन-पाठन कार्य स्थगित करने की मांग की हैl
झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने संयुक्त रूप से इस संदर्भ में मांग पत्र सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को सौंपी है l

You Might Also Like
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति...
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन
रांची, झारखंड – झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आज एक भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया।...
मोहर्रम की पहली तारीख पर कुल्हाड़ी शाह बाबा दरगाह-कर्बला में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
अकीलुर रहमान की अगुवाई में भव्य आयोजन, प्रमुख खलीफा मो. महजूद ने पेश की पहली चादर रांची, 17 जून। (आदिल...
झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन किसानों, उद्यमियों और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान एवं नवाचार का हुआ व्यापक आदान-प्रदान
रांची, 17 जून 2026 : झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन कृषि, सामेती (SAMETI), डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी...








