संवाददाता
चक्रधरपुर।मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर स्थित बनमालीपुर में विधायक सुखराम उरांव के सुपुत्र सन्नी उरांव के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर वधू स्वागत सह आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नव दंपति को सुखद और खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए बधाई, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दी। इस अवसर पर उन्होंने श्री सुखराम उरांव के पिता दिवंगत लटटू उरांव जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। विवाह समारोह में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान, विधायक बैधनाथ राम, विधायक जोबा मांझी, विधायक मिथलेश ठाकुर, झामूमो के पूर्व केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार एवं झामुमो नेता राजू गिरि ने भी वर वधु को आर्शीवाद दिया।
You Might Also Like
इंडियन ऑयल के इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम की रीलॉन्चिंग
आधुनिक सुविधाओं के साथ नजर आया पैट्रोल पंप राजधानी रांची के बिरसा चौक पर स्थित शहर प्रतिष्ठित पेट्रोल पंप इंद्रप्रस्थ...
آسام کے لاکھوں لوگوں کو راحت ، کٹ آف ڈیٹ 1971 قانونی طور پر درست قرار
سپریم کورٹ کا تاریخی فیصلہ ۔جمعیۃ علماء ہند کی طویل آئینی جد وجہد رنگ لائی ۔صدر جمعیۃ علماء ہند مولانا...
सिमडेगा में जल्द होगा क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण
जेएससीए आये अधिकारियों ने किया 7 एकड़ भूमि का अवलोकन। स्टेडियम निर्माण को लेकर एजीएम जमशेदपुर में पहले ही लग...
झारखंड विधानसभा चुनाव-2024: राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने की रांची विस सीट से दावेदारी
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव की तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है। ऐसे में...