चंपाई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर राजद महिला प्रकोष्ठ ने दी बधाई


रांची। झारखंड प्रदेश राजद (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने चंपाई सोरेन के झारखंड के नये मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।
उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि कुशल, अनुभवी, जुझारू और कर्मठ नेता चंपाई सोरेन झारखंड की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। रानी कुमारी ने कहा कि कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, यह सराहनीय है।
श्री आलम और श्री भोक्ता जनहित के प्रति समर्पित रहे हैं। उक्त दोनों मंत्रियों के मंत्री पद संभालने से राज्य में विकास और अधिक गतिमान होगा।
उन्होंने झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की ओर से मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

You Might Also Like
आइसीएमएआइ रांची चैप्टर का गोल्डेन जुबली समारोह आयोजित, महिलाओं की भागीदारी समाज और अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार: कृषि मंत्री
रांची: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, (आइसीएमएआइ) रांची चैप्टर के 50 वर्ष पर रविवार को गोल्डेन जुबली समारोह का...
श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल व महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का किया अभिनंदन
रांची। श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल, रातू रोड एवं महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति बिजुलिया, रातू के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार...
“रिकॉर्ड नहीं, जवाब दे सरकार!” – आलोक दुबे का मोदी सरकार पर तीखा हमला “मन की बात, जनता से दूरी” – कांग्रेस का पलटवार
“महंगाई-बेरोजगारी चरम पर, फिर किस बात का जश्न?” “विकसित भारत के नाम पर बंटता देश – आलोक दुबे” “जनविरोधी नीतियों...
युवा सनातनी सेना का गठन किया गया, जिसमें कई युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया , एवं सनातन धर्म की एकता को बनाए रखने की बात कही
आज दिनांक 22/03/26 को मोराबादी के समीप श्री युवा सनातनी सेना का गठन किया गया, जिसमें कई युवाओं ने बढ़...







