HomeJharkhand Newsअल्पसंख्याक आयोग, मदरसा बोर्ड, वक्फ बोर्ड का गठन नहीं होने से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी
अल्पसंख्याक आयोग, मदरसा बोर्ड, वक्फ बोर्ड का गठन नहीं होने से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी
झारखंड में राज्य कर रही सरकार को मुँह तोड़ जवाब देने की तैयारी में अल्पसंख्यक
रांची ( गुलाम शाहिद) :झारखंड में लंबे इंतजार के बाद बोर्ड, निगम और आयोगों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। हाल ही में हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड और राज्य आवास बोर्ड के लिए अध्यक्ष और सदस्यों के नामों की घोषणा हुई है। कुछ महीने पहले झारखंड बाल संरक्षण आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति हुई थी। हेमंत सोरेन की सरकार ने तकरीबन साढ़े तीन साल बाद बोर्ड-निगमों में नियुक्तियों की पहल की है।
झारखंड में गोवंश रक्षा के लिए झारखण्ड गौ सेवा आयोग अधिनियम-2005 (झारखण्ड अधिनियम 02, 2006) की धारा-3 का प्रयोग करते हुए झारखण्ड सरकार द्वारा श्री राजीव रंजन प्रसाद को झारखण्ड गो सेवा आयोग का “अध्यक्ष मनोनित किया गया है l
सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार मुसलमानो की शैक्षिक, आर्थिक,समाजिक स्थिती बद से बत्तर है इस के बावजूद अल्पसंख्यक आयोग, मदरसा बोर्ड, वक्फ बोर्ड का गठन अब तक नहीं हुआ है और सेकुलर सरकार गौ सेवा आयोग का गठन कर रही है जो अल्पसंख्यकों के मुंह में जोरदार तरीके से तमाचा हैl हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद से ही बोर्ड और आयोग गठन की मांग उठती रही है, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हेमंत सोरेन सरकार का करीब आधा कार्यकाल बीत चुका है। मुसलामानों ने कई बार इसके लिए सरकार पर दबाव भी बनाया था, लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अंतत: अब तक बोर्ड और आयोग का गठन ठंडे बस्ते में है। मुसलमानों के कई नेता हेमंत सरकार की ओर मुंह लटकाए देख रहे हैं। कई नेताओं का तो यह भी कहना है कि जब सरकार अंतिम वर्ष में प्रवेश करेगी तो आयोग और बोर्ड की जिम्मेदारी देकर असंतुष्टों को संतुष्ट करने की कवायद शुरू होगी। लेकिन इसका क्या फायदा, अगर सरकार बदल गई तो उनकी भी छुट्टी हो जाएगी।
यह सिर्फ अकलियत समाज को ठगने का काम कर रही है. उसके वोट बैंक का उपयोग कर पूरे समाज को छला जा रहा है लेकिन आने वाले चुनाव में झारखंड के अल्पसंख्यक समाज सचेत हो चुका है और वर्तमान में झारखंड में राज कर रही झामुमो, राजद और कांग्रेस की सरकार को झारखंड की जनता मुहतोड़ जवाब देने का काम करेगी.

You Might Also Like
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, जेसीआई रांची उड़ान ने सब्जी बिक्रेताओं को बांटे स्टील बोतल
*प्लास्टिक कम करें, पर्यावरण स्वच्छ रखें: डॉ.प्रिया लखोटिया रांची। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करने के...
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
مجلس علماء جھارکھنڈ کی رکنیت سازی کی مدت میں توسیع، 28 اگست تک جمع ہوں گے فارم
رانچی، 20 اگست: (عادل رشید) مجلس علماء جھارکھنڈ کی انتخابی کمیٹی کے اجلاس میں متفقہ طور پر رکنیت سازی کی...








