Ranchi Jharkhand

जेसीआई रांची ने लाबेद ग्रामवासियों संग मनाया गणतंत्र दिवस

Share the post

ग्रामीणों को कंबल व बच्चों को बांटे पठन-पाठन सामग्री


संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने किया ध्वजारोहण कहा, संविधान की रक्षा सर्वोपरि

विशेष संवाददाता

रांची। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था जेसीआई रांची ने राजधानी से सटे लाबेद गांव में बच्चों और बड़ों संग 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। ज्ञात हो कि जेसीआई रांची ने 15 साल पहले लाबेद गांव को गोद लिया था और तब से प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस जेसीआई रांची परिवार गांव के निवासियों के साथ मिलकर मनाता आ रहा है।
संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने जेसीआई रांची द्वारा लाबेद में बनाए गए स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया एवं गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान ही नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की रक्षा करता है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था के द्वारा गांव के बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। वहीं, ग्रामीणों के बीच 125 कंबल, फल और मिठाइयों का वितरण किया गया।


मौके पर संस्था द्वारा लाबेद गांव के मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम सरपंच, समाजसेवी एवं जेसीआई के ग्राम प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अक्षत आनंद, रजत साबू एवं अग्निश मित्रा ने किया।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष अमित खोवल, गौरव अग्रवाल, सचिव मयंक अग्रवाल, सुशील केडिया, नवीन गाडोड़िया, श्याम अनुराग, प्रकाश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, निशांत मोदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता अमन पोद्दार ने दी।

Leave a Response