HomeRanchi Newsझारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात
झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात
संगठन को सशक्त बनाने और जनाधार बढ़ाने का मिला निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदधारियों ने पार्टी के प्रति समर्पित रहने का लिया संकल्प
विशेष संवाददाता
रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी के नेतृत्व में पार्टी से जुड़ी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश स्तर की महिला पदधारियों ने पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।
इस संबंध में रानी कुमारी ने बताया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भेंट कर उनका मार्गदर्शन लिया। मुलाकात के दौरान झारखंड में राजद को मजबूत बनाने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।
रानी कुमारी ने झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और पार्टी की अद्यतन स्थिति से भी श्री यादव को अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि श्री यादव ने टीम में शामिल महिला प्रकोष्ठ की पदधारियों को मार्गदर्शन देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। आगामी चुनाव में राजद के साथ-साथ महागठबंधन का परचम झारखंड में लहरे, इस दिशा में प्रयासरत रहने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि श्री यादव से मिलने के बाद महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी पार्टी के पदधारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी महिला नेत्रियों ने पार्टी के प्रति समर्पित रहते हुए संगठन को सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजद महिला प्रकोष्ठ पलामू की जिलाध्यक्ष रूना देवी, प्रदेश सचिव सरिता देवी, कोडरमा राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर, धनबाद राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनवारी खातून, प्रदेश सचिव गुलशन खातून, चतरा राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शारदा देवी, पलामू राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष फुलवा देवी मौजूद थीं।

You Might Also Like
जेवियर तकनीकी संस्थान मे कैलिग्राफिक पुस्तक का लोकार्पण
जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेकनिक एण्ड टेकनोलोजी की अंग्रेजी विभाग की लेक्चर आसिफा तमजीद द्वारा लिखित किताब कैलिग्राफिक कैनवस का लोकार्पण...
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लोक भवन, लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के...








