All India NewsBlog

पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर अंसारी की आगामी पुस्तक में होगा नुरुल्लाह हबीब नदवी का जिक्र

Share the post

अली अनवर अंसारी ने फोन कर दी जानकारी, नदवी ने इसे अपने लिए गर्व और सम्मान की बात बताया

मांडर (रांची)। बिहार से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर अंसारी की आगामी पुस्तक में प्रखंड अंजुमन इस्लामिया मांडर के सदर नुरुल्लाह हबीब नदवी का भी जिक्र होगा। इस संबंध में अली अनवर अंसारी ने शुक्रवार सुबह फोन कर उन्हें जानकारी दी।

नुरुल्लाह हबीब नदवी ने बताया कि अली अनवर अंसारी से फोन पर सलाम-दुआ और हालचाल के बाद बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी एक पुस्तक जल्द ही प्रकाशित होने वाली है, जिसमें नुरुल्लाह हबीब नदवी की सामाजिक सक्रियता, मेहनत और छोटी-छोटी कोशिशों का भी उल्लेख किया गया है।

नदवी ने कहा कि अली अनवर अंसारी जैसी प्रतिष्ठित शख्सियत द्वारा अपनी पुस्तक में उनके जैसे एक साधारण व्यक्ति की मेहनत और प्रयासों को जगह देना उनके लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने इसे अपने जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए अली अनवर अंसारी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि उनके तमाम मुर्शिदों, शुभचिंतकों और चाहने वालों को हमेशा खुश, सलामत और आबाद रखे।

Leave a Response