All India NewsBlog

टीवीएस ज्युपिटर ने रचा इतिहास, एक करोड़ यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार

Share the post

13 वर्षों में देशभर के परिवारों की पसंद बना स्कूटर, एक करोड़ यूनिट उत्पादन की उपलब्धि हासिल करने वाला सबसे युवा स्कूटर ब्रांड

रांची/बैंगलुरु(आदिल रशीद), 27 नवंबर। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर टीवीएस ज्युपिटर के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। कंपनी ने तमिलनाडु के होसुर स्थित अपनी विनिर्माण इकाई में ज्युपिटर का एक करोड़वां यूनिट तैयार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ टीवीएस ज्युपिटर भारत में सबसे कम समय में एक करोड़ यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार करने वाला सबसे युवा स्कूटर ब्रांड बन गया है।
वर्ष 2013 में ‘ज्यादा का फायदा’ की सोच के साथ बाजार में उतारे गए टीवीएस ज्युपिटर ने पिछले 13 वर्षों में भारतीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। बेहतर माइलेज, शानदार परफॉर्मेंस, आरामदायक सफर और आधुनिक सुविधाओं के कारण यह देशभर के लाखों परिवारों की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा बन चुका है।


कंपनी के अनुसार, बदलते भारत और ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं के अनुरूप ज्युपिटर में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। बेहतर तकनीक, प्रदर्शन और सुविधाओं के जरिए कंपनी अपने ग्राहकों को पहले से अधिक बेहतर मोबिलिटी अनुभव देने की दिशा में काम कर रही है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीवीएस मोटर कंपनी के इंडिया टू-व्हीलर बिजनेस में पीपल मोबिलिटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनिरुद्ध हलदर ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की सोच और ग्राहकों की अपेक्षाओं में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग बेहतर सुविधाओं, गुणवत्ता और आराम की उम्मीद करते हैं। टीवीएस ज्युपिटर इसी बदलती सोच और बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि एक करोड़ भारतीयों की जिंदगी और रोजमर्रा के सफर का हिस्सा बनना कंपनी के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि ग्राहकों के भरोसे, कर्मचारियों की मेहनत तथा डीलर पार्टनर्स और सप्लायर्स के योगदान का परिणाम है। साथ ही यह कंपनी की मजबूत इंजीनियरिंग, विनिर्माण और वितरण क्षमता को भी दर्शाती है।
कंपनी का कहना है कि एक करोड़ यूनिट उत्पादन का मुकाम हासिल करने के बाद भी टीवीएस ज्युपिटर का सफर जारी रहेगा। बदलती जरूरतों और नई पीढ़ी की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए ब्रांड अपने उत्पादों को लगातार बेहतर बनाता रहेगा।

Leave a Response