All India NewsBlog

रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आज़ाद बस्ती रांची में फूड फेस्टिवल का भव्य आयोजन, बच्चों की प्रतिभा और टीम वर्क ने सबका दिल जीता

Share the post

रांची। रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आजाद बस्ती, रांची में 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को फूड फेस्टिवल एवं फन गेम्स का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को आम लोगों और अभिभावकों के लिए भी खोला गया था, ताकि वे स्कूल की शैक्षणिक सुविधाओं, क्लासरूम, खेल मैदान और यहां के शैक्षणिक वातावरण को करीब से देख सकें। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से लगभग 500 लोगों ने शिरकत की। पूरे स्कूल परिसर में उत्साह, उमंग और रौनक का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री शमशेर आलम उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता, उत्साह और सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन के वास्तविक अनुभवों से जोड़ना भी जरूरी है। इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के संरक्षक डॉ. एम.एन. जुबैरी ने किया। उन्होंने कहा कि रेड सी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा प्रत्येक वर्ष फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे और शिक्षक मिलकर पूरी मेहनत और उत्साह से भाग लेते हैं। इस आयोजन में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, उनकी प्रतिभा और ऊर्जा देखकर उन्हें काफी गर्व महसूस होता है। यह बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव देने की एक बेहतरीन पहल है।

फूड फेस्टिवल में कई आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें इंडियन फूड, चाइनीज फूड, स्वीट्स, स्ट्रीट फूड, ड्रिंक्स, ज्वेलरी और केक के स्टॉल शामिल थे। इन स्टॉलों पर चिकन पकौड़ा, चिकन मोमो, पिज्जा, पानी पूरी, पापड़ी चाट, मॉकटेल, आइसक्रीम, शाही टुकड़ा, केक, चिकन एवं चौमिंग , साउथ इंडियन फ़ूड में इडली डोसा सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध थे। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम जोन भी बनाया गया था।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि स्टॉलों की जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने स्वयं संभाली। उन्होंने खाने-पीने की चीजों की व्यवस्था से लेकर ग्राहकों से बातचीत, सामान की बिक्री, हिसाब-किताब और प्रबंधन तक की जिम्मेदारी निभाई। बच्चों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का अभिभावकों और मेहमानों ने खूब आनंद लिया। फन गेम्स और गेम जोन में भी बच्चों ने जमकर मनोरंजन किया।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ जीवन के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था। बच्चों को यह सिखाना था कि किसी भी काम को बेहतर तरीके से करने के लिए योजना, आपसी सहयोग, जिम्मेदारी और टीमवर्क कितना जरूरी है। साथ ही उन्हें कारोबार की बुनियादी समझ, ग्राहकों से संवाद करने, अपने उत्पाद को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने और प्रबंधन कौशल विकसित करने का अवसर देना भी इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य था। बच्चों ने इस आयोजन के माध्यम से सीखा कि जब सभी लोग मिलकर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, तो बड़े से बड़ा काम भी आसानी से पूरा किया जा सकता है।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशका डॉ. तनवीर बदर ने कार्यक्रम की सफलता पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन लगातार इस दिशा में प्रयासरत है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा की जो नई रोशनी फैली है, वह शिक्षाविदों और समाज के जागरूक लोगों के सहयोग एवं प्रयासों का परिणाम है।
स्कूल प्रबंधन से जुड़े तनवीर अहमद ने कहा कि फूड फेस्टिवल केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा का एक व्यावहारिक मॉडल है। इससे बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है और उनमें मैनेजमेंट स्किल, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा टीमवर्क की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजन बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मददगार साबित होते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के छात्रों, शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों का अहम् रोल रहा मुख्य रूप से प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा, एकैडमिक इंचार्ज सना अनाम, सादिया, महवीश, निदा, , सदफ इजाज, इफत आफरीन, तश्कीन रहमान, सहमा रहमानी, अलमास मोईनुद्दीन डार, चंदा अंजुम, किरण कुमारी, फरहत परवीन, आइशा जरीन, बेनज़ीर, मन्नूवर जबीन, मेहर परवीन, सोहना निशा और मीधत फातिमा सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सोनी सितारा केरकेट्टा और अकादमिक इंचार्ज सना अनाम ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई।

अंत में प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

भवदीय
सोनी एस. केरकेट्टा
प्रिंसिपल
रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, रांची
मोबाइल: 9572857214

Leave a Response