All India NewsBlog

दिल्ली में मौलाना नुरुल्लाह हबीब नदवी की विधायक आले मोहम्मद इकबाल से मुलाकात, झारखंड के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

Share the post

रांची आने का न्योता स्वीकार करते हुए विधायक ने कहा—जब भी रांची का कार्यक्रम बनेगा, आपके घर जरूर आऊंगा

नई दिल्ली/रांची: प्रखंड अंजुमन इस्लामिया मांडर के सदर मौलाना नुरुल्लाह हबीब नदवी ने दिल्ली प्रवास के दौरान जामा मस्जिद क्षेत्र के मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं दिल्ली नगर निगम के पूर्व उपमहापौर आले मोहम्मद इकबाल से मुलाकात की। यह मुलाकात उनके एक मित्र के घर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई।
इस अवसर पर मौलाना नुरुल्लाह हबीब नदवी और विधायक आले मोहम्मद इकबाल के बीच झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
बातचीत के दौरान विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने मौलाना नुरुल्लाह हबीब नदवी के रांची आने के निमंत्रण पर कहा कि जब भी रांची आने का कार्यक्रम बनेगा, वह आपके घर जरूर आएंगे।
इस मुलाकात को लेकर मौलाना नुरुल्लाह हबीब नदवी ने खुशी जाहिर की। दिल्ली प्रवास के दौरान हुई इस मुलाकात में झारखंड और दिल्ली के सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा हुई।

Leave a Response