All India NewsBlog

अर्जुन मुंडा जी की माताजी के निधन पर डॉ. असलम परवेज ने व्यक्त किया गहरा शोक, कहा— मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति

Share the post

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन पर समाजसेवी डॉ असलम परवेज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. असलम परवेज ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति है। मां केवल ममता और स्नेह का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि जीवन का सबसे मजबूत संबल होती हैं। उनके रहते हर कठिनाई छोटी और हर पीड़ा हल्की लगती है। मां के जाने से जीवन में ऐसा खालीपन उत्पन्न हो जाता है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती।उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Leave a Response