भाजपा एवं आजसू के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन


रांची /नामकुम:- खिजरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में ओरमांझी प्रखंड के करमा पंचायत के भाजपा एवं आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सफीउल्लाह अंसारी एवं जितेन्द्र करमाली के नेतृत्व में खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता *माननीय राजेश कच्छप के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनु सिंह, दिलीप करमाली, संजीत महतो, अजीत कुमार, भोला करमाली, तुलसी महतो, बंटी करमाली, रवि करमाली, लाल मोहन करमाली, बम बम करमाली, सती देवी, ललिता देवी, जूली देवी, सुधा देवी, अरविंद करमाली, सावन करमाली, मुकेश बैठा ने कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।

इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने सभी सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और जनहित के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी नए साथियों को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा तथा संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय, भाईचारे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से खिजरी विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जनसेवा के कार्यों को और गति दी जाएगी।








